TMKOC में दयाबेन के ऑडिशन पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गुजराती लोगों…

Updated:
विज्ञापन

TMKOC सीरियल में दयाबेन और जेठालाल का किरदार दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद है. यह दोनों शो की जान थे. हालांकि, 2017 में दया का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी मैटरनिटी लीव पर चले गई थीं. ऐसे में एक लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिशा वकानी के ऑडिशन के समय को लेकर खुलासे किये हैं.

विज्ञापन

TMKOC: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सब टीवी का सबसे ज्यादा चलने वाला शो है, जिसपर दर्शक शुरुआत से लेकर अबतक बंपर प्यार लुटा रहे हैं. इस शो का हर किरदार अपने आप में आइकॉनिक है. अबतक कई कलाकार शो छोड़कर चले गए है. तो कई लोग अभी भी इस शो का हिस्सा हैं. दिशा वकानी का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी साल 2017 में मैटरनिटी लीव पर चले गई थीं. इसके बाद वह फिर वापस नहीं लौटी, जिसके बाद अभी तक फैंस उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिशा वकानी को दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन लेने के समय को याद करते हुए कई खुलासे किए.

दया के कैरेक्टर को लेकर बोले असित मोदी

असित मोदी ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से दिशा वकानी के ऑडिशन के बारे में बात करते हुए बताया कि दयाबेन का डायलॉग ‘हे मां, माताजी’ और दया की जिंदगी का परिवार के इर्द-गिर्द घूमना, गुजराती लोगों में बहुत कॉमन है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दया का बालकनी में आना और जेठालाल को आवाज देना उनके खुद के परिवार की असली जिंदगी से प्रेरित है. असित ने कहा कि जब उनके पिता काम पर निकलत थे तब अक्सर उनकी मां बालकनी से उनके पिता को आवाज लगाती थीं. इसके अलावा दया का गरबा स्टाइल भी स्क्रिप्टेड नहीं था, बल्कि दिशा ने खुद उसे अपने ढंग से फिल्माया था.

दिलीप जोशी की कास्टिंग पर क्या बोले असित मोदी?

असित मोदी ने आगे दिलीप जोशी की कास्टिंग को लेकर भी कई खुलासे किए. उन्होंने कहा, ‘हमने बहुत सारी वर्कशॉप की. बहुत से एक्टर लॉन्ग फॉर्मेट के लिए नए थे. दिलीप को गुजराती थिएटर का एक्सपीरियंस है और उसने मदद की. वो इम्प्रोवाइजेशन करते हैं. इससे उनके कैरेक्टर को गहराई मिली. लेकिन बाकी सब नए चेहरे थे. मैं सबमें नैचुरल भोलापन ढूंढ़ रहा था.’

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 15: सनी देओल की ‘जाट’ 15वें दिन हिट हुई या फ्लॉप? कमाई ने खोले पत्ते

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola