Jaat Box Office Collection Day 15: सनी देओल की 'जाट' 15वें दिन हिट हुई या फ्लॉप? कमाई ने खोले पत्ते

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Apr 2025 10:52 AM

विज्ञापन

Jaat villian Randeep Hooda gets emotional

Jaat Box Office Collection Day 15: सनी देओल की एक्शन थ्रिलर जाट को रिलीज हुए अब 15 दिन होने वाले हैं और फिल्म ने अबतक कई फिल्मों के रिकार्ड्स को तहस-नहस कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म ने 15वें दिन कितनी कमाई की?

विज्ञापन

Jaat Box Office Collection Day 15: सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह की नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झुकने का नाम ही नहीं ले रही है. धीमी रफ्तार के बावजूद फिल्म ने बीते दिनों सनी देओल की दूसरी ब्लॉकबस्टर ‘गदर’ के रिकॉर्ड को तोड़कर एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. फिल्म का निर्देशन साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से किया गया है. अबतक इस फिल्म ने 78.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस बीच अब 15वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. ऐसे में आइए जानते हैं डे 15 की कमाई.

जाट ने 15वें दिन कितनी कमाई की?

सनी देओल की इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी शामिल हैं. 9.5 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने Sacnilk के मुताबिक, डे 15 को 1.25 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 79.49 करोड़ रुपए हो गया है.

जाट का अबतक का कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 15- 1.25 करोड़ रुपये

जाट की टोटल कमाई- 80.75 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Box Office Report: जाट, केसरी 2 या सिकंदर? छठे दिन की कमाई ने बता दिया असली बॉक्स ऑफिस किंग कौन है

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola