Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में लीप आने को लेकर आशिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे इस बारे में…
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Dec 2024 9:38 AM
Kaveri Priyam on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin leap
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में एक बार फिर से लीप आने वाला है, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. अभी तक शो में 2 लीप पहले आ चुके हैं. लीप को लेकर कावेरी प्रियम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में साल 2020 में शुरू हुआ था. शो लगातार टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में शामिल रहता है. शो में अब तक 2 लीप आ चुके हैं और अब तीसरा लीप आने वाला है. तीसरे लीप आने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. इन दिनों शो में भाविका शर्मा, हितेश भारद्वाज और कावेरी प्रियम लीड रोल निभा रहे हैं. लीप को लेकर कावेरी ने रिएक्ट किया है.
गुम है किसी के प्यार में लीप को लेकर कावेरी प्रियम ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद भाविका शर्मा, हितेश भारद्वाज से बाहर हो सकते हैं. इंडिया फोरम ने इस बारे में कावेरी, जो आशिका का रोल निभाती है, उनसे पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा कि, मुझे इस लीप के बारे में कोई जानकारी नहीं है. हमें कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं मिला है. फिलहाल लीप को लेकर मेकर्स ने चुप्पी बनाए रखा है.
गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि रजत को यकीन हो चला है कि सवी उसके साथ नहीं रहना चाहती. वह सिंगापुर शिफ्ट होने का फैसला लेता है. एयरपोर्ट पर जब रजत सिंगापुर के लिए रवाना होने वाला होता है, तभी सवी और भाग्यश्री वहां आ जाती है. एयरपोर्ट पर दोनों को जाने की अनुमति नहीं मिलती, लेकिन रजत की मां अधिकारियों को अपना आधार कार्ड और पहचान पत्र दिखाती है. सवी, रजत को रोकने की कोशिश करेगी. रजत उसकी आवाज सुनकर रुक जएगा और सवी उसका कॉलर पकड़ लेगी. रजत उसे देखता रह जाएगा. सवी अपने प्यार का इजहार करेगी. रजत भी कहेगी कि वह उससे प्यार करता है. जिसके बाद रजत सिंगापुर जाने का प्लान ड्राप कर देगा.
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर
यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










