Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो को अलविदा कहने पर रजत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आखिरी दिन बहुत अलग था…

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Jan 2025 9:42 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में अब हितेश भारद्वाज नहीं दिखेंगे. लीप के बाद उनका किरदार मेकर्स खत्म कर रहे हैं. अब शो में नये चेहरे की एंट्री हो गई है. हितेश ने शो में अपनी जर्नी को लेकर बात की.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप बस आने वाला है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आशिका का सच पूरे परिवार के सामने आ गया है. अर्श, कियान की मौत के पीछे सवी और आशिका का हाथ बताता है. हालांकि सवी उसे बेनकाब कर देती है. इस बीच नये सीजन का प्रोमो सामने आ गया है और इसमें नये कास्ट नजर आए है. प्रोमो काफी दिलचस्प है और दर्शक नये सीजन को देखने का इंतजार कर रहा है. अब हितेश भारद्वाज ने शो में अपनी जर्नी को लेकर बात की.

गुम है किसी के प्यार में अपनी जर्नी को लेकर क्या कहा रजत ने

हितेश भारद्वाज ने इंडिया फोरम से बात करते हुए सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपनी जर्नी को लेकर कहा कि, वह जर्नी एक एक्टर की और एक आर्टिस्ट के रूप में अगर मैं हितेश की तरह लूंगा तो मुझे ईगो फील होग. उस क्षण पर मैंन इसे किया, लेकिन एक कलाकार के रूप में अगर मैं देखता हूं तो मेरे दर्शकों, मेरे फैंस, मेरे परिवार, मेरी टीम सहित , मेरी यूनिट, यह हमारी जीत है क्यों के ये किरदार दर्शकों तक पहुंचा. मुझे यकीन है ये किरदार निकला तो हम सब के बीच से ही है. क्योंकि मैं जब भी कोई किरदार की तैयारी करता हूं तो मैं यही सोचता हूं कि किसी इंसान को, किसी आम आदमी को प्ले कर पाउंगा अगर वह मेरे अंदर कही हो.

गुम है किसी के प्यार में के सेट पर आखिरी दिन कैसा रहा हितेश का

हितेश भारद्वाज ने गुम है किसी के प्यार में अपने शूटिंग के आखिरी दिन को लेकर कहा, आखिरी दिन बहुत अलग था, पता नहीं मतलह मैं तो शायद एक्सप्रेस ही नहीं कर पाऊंगा कि कैसा फील हुआ. जाते-जाते अहसास हुआ कि कल से सेट पर नहीं आना है, हर कोई काफी भावुक था. पहली बार मैंने लाइफ में यूनिट को रोते देखा है. 8 महीने काम किया और मेरे लिए जर्नी बहुत ही खूबसूरत रही. पिछली शाम, यह हमारे लिए बहुत कठिन शाम थी। बस,ये मुश्किल घड़ी थी पर हमने तुम्हें एहसास किया कि जब आप एक टीम के साथ काम करते थे तो आपको वक्त का अंदाजा नहीं होता था कि कितनी जल्दी वक्त बीत गया, दूसरी बात ये है कि एक उम्मीद रहती है कि आप फिर से काम करेंगे करोगे एक साथ.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सामने आया वैभवी-सनम जौहर का पहला लुक, रेखा ने किया खुलासा, जानें कब से शुरू होगी नयी कहानी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola