Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में ये स्टार होता विलेन, लेकिन इस वजह से ठुकरा दिया ऑफर

अमन माहेश्वरी ने साझा किया था कि उन्हें ‘गुम है किसी के प्यार में’ विलेन का किरदार ऑफर किया गया था. हालांकि उन्हें अनुपमा में नकुल का किरदार ज्यादा पसंद आया और इसलिए उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया.
अमन माहेश्वरी इन-दिनों स्टारप्लस के मोस्ट वॉच सीरियल अनुपमा में नकुल का किरदार निभा रहे हैं. अब अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें इस रोल के अलावा ‘गुम है किसी के प्यार में’ विलेन का किरदार ऑफर हुआ था. हालांकि उन्होंने काफी सोच विचार के बाद अनुपमा को हां कह दिया. एक्टर ने गुम है किसी के प्यार को मना करने पर चुप्पी भी तोड़ी.
अमन ने साझा किया, “मुझे लीप के बाद ‘गुम है किसी के प्यार में’ विलेन की भूमिका के लिए संपर्क किया गया था. लेकिन मैंने अनुपमा को चुना और जब आप इतना हिट शो कर रहे हैं, तो मेरे पास कुछ और करने का कोई रास्ता नहीं है. हम पहले ही शो के हाई-वोल्टेज ट्रैक में फंस चुके हैं.” उन्होंने तेरी मेरी डोरियांन की पेशकश के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “तो अनुपमा से पहले, मुझे तेरी मेरी डोरियांन में गैरी का किरदार निभाने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था और फिर अनुपमा का ऑफर आया और मुझे नकुल का रोल अच्छा लगा, तो मैंने झट से हामी भर दी.
जब अमन से उनके किरदार नकुल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मुझे नकुल का किरदार निभाने का मौका मिला. मैं हमेशा एक ऐसा किरदार निभाना चाहता था, जिसमें मैं डांस कर सकूं, क्योंकि मैं एक ट्रेंड डांसर हूं. नकुल के साथ मुझे क्लासिकल सीखने का मौका मिला. डांस फॉर्म सीखना आसान नहीं है, लेकिन मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं शो के साथ एक नया डांस फॉर्म सीख सका.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










