Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में शक्ति अरोड़ा-भाविका शर्मा चार्ज कर रहे हैं मोटी रकम, विराट को भी छोड़ा पीछे

Updated:
विज्ञापन

गुम है किसी के प्यार में 20 साल का लीप देखा गया. नील, आयशा और ऐश्वर्या अब शो का हिस्सा नहीं हैं. इसके बजाय, अब शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह शो की नई मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.

विज्ञापन

नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का लोकप्रिय पारिवारिक ड्रामा गुम है किसी के प्यार में शुरुआत से ही दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रहा है. ये शो टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहा है. हालांकि अब सीरियल ने 20 साल का लीप ले लिया है. जिसके बाद सई और विराट की जगह नये स्टारकास्ट ने ले ली है. कहानी अब सई की बेटी सवी के इर्द-गिर्द घूमेंगी. जिसके बाद मुख्य भूमिका के तौर पर भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि सवी और ईशान बनने के लिए ये स्टार्स कितनी फीस ले रहे हैं, अगर नहीं तो आइये जानते हैं…

विज्ञापन

भाविका शर्मा ले रही हैं इतनी फीस

लीप के बाद ‘गुम है किसी के प्यार में‘ के प्रोमो और नए एपिसोड ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है. भाविका शर्मा ने सवी बन पहले ही एपिसोड में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस को इम्प्रेस कर दिया. वह ‘गुम है किसी के प्यार में’ अपने अभिनय के लिए अच्छी रकम ले रही हैं? फिल्मीबीट की रिपोर्ट की मानें तो, भाविका शर्मा ने अपने पिछले शो मैडम सर के लिए प्रति दिन 22 हजार रुपये चार्ज किए थे, जिसमें उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी और अब यह उम्मीद की जा रही है कि वह सीरियल में उतनी ही या शायद उससे अधिक फीस चार्ज करें.

शक्ति अरोड़ा विराट से ज्यादा फीस करेंगे चार्ज

दिलचस्प बात यह है कि ऐसी खबरें हैं कि शक्ति अरोड़ा, जो सीरियल में ईशान की भूमिका निभा रहे हैं. वो अपने पिछले सीरियल कुंडली भाग्य में 1 लाख रुपये चार्ज करते थे. ऐसे में इस शो में वह इतना ही नहीं तो इससे ज्यादा ले सकते हैं. अभी तक इसपर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. वहीं विराट गुम है किसी के प्यार में के लिए प्रति एपिसोड 1 लाख लेते थे.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा ने शक्ति अरोड़ा संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा-जब मैं पहली बार..
भाविका शर्मा शो के लिए हैं एक्साइटेड

इस बीच, शो के बारे में बात करते हुए, भाविका ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित और आभारी हूं, लेकिन साथ ही घबराई हुई भी हूं, क्योंकि ‘गुम है किसी के प्यार में’ पहले से ही अपने साथ एक विरासत रखती है. शो ने एक बेंचमार्क स्थापित किया है और हम वास्तव में ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं. हमारे पास है घबराहट और ख़ुशी के स्पर्श के साथ मिश्रित भावनाएं.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola