Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: वैभवी हंकारे के बाद इस शख्स का कटा पत्ता, शो में नहीं आएंगी अब नजर, जानें नाम
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 May 2025 8:18 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin comeback
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो 'गुम है किसी के प्यार में' मेकर्स ने वैभवी हंकारे का ट्रैक खत्म कर दिया है. अब शो में भाविका शर्मा की दमदार एंट्री हो चुकी है. कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है. इस बीच शो से एक और एक्ट्रेस का पत्ता कट गया.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों अपने लेटेस्ट ट्रैक को लेकर चर्चा में है. सीरियल की लीड एक्ट्रेस को मेकर्स ने बदल दिया और उसकी जगह फिर से भाविका शर्मा को ले आया. शो से सिर्फ वैभवी हंकारे का पत्ता कटा है और सनम जौहर- परम सिंह शो में बने हुए हैं. भाविका की शो में दमदार एंट्री हो चुकी है और उनके आने से दर्शक काफी खुश है. मेकर्स भी उम्मीद जता रहे हैं कि शो की टीआरपी रेटिंग में भी सुधार आएगा. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि वैभवी के बाद शो से एक और शख्स का पत्ता कट गया है.
‘गुम है किसी के प्यार में’ से कटा इस एक्ट्रेस का पत्ता
‘गुम है किसी के प्यार में’ की एक्ट्रेस समीक्षा सूद अब शो में नहीं दिखेंगी. सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस शो को अलविदा कह सकती है. सीरियल में वह वैभवी हंकारे की बहन का किरदार निभाती थी. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के अनुसार, उनके साथ ही उनके परिवार का ट्रैक भी खत्म हो जाएगा. समीक्षा का किरदार शो में काफी पसंद किया गया था. हालांकि उनके जाने से उनके चाहने वाले दुखी होंगे. वहीं, मेकर्स और ना ही एक्ट्रेस की तरफ से इसपर आधिकारिक रूप से कुछ कहा गया है.
तेजू और रजत की हो जाएगी मौत
‘गुम है किसी के प्यार में’ में दिखाया गया कि जंगल के पास एक एक्सीडेंट हो जाता है. एक्सीडेंट सीन पर नील आता है और पुलिस उसे तेजू के बॉडी के पास से रोकते हैं. वहां मौजूद रिपोर्ट्स बताते हैं कि वहां दो शव मिले हैं. इस बीच पुलिस की गाड़ी आती है और उससे सवी ठक्कर की एंट्री होती है. वह एक आईपीएस अफसर है और जंगल में मृतक की आईडी कार्ड देखती है. वह रजत की डेड बॉडी देखकर काफी भावुक हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










