ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein:विराट ने सई को इंटर्नशिप करवाने को लेकर भवानी से बोला झूठा, पाखी को मिली डांट

Updated at : 16 May 2022 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein:विराट ने सई को इंटर्नशिप करवाने को लेकर भवानी से बोला झूठा, पाखी को मिली डांट

भवानी से मोहित औऱ अश्विनी रिक्वेस्ट करते है कि सई को उसके पिता का सपना पूरा करने दे. लेकनि भवानी नहीं मानती. भवानी उसका मार्कशीट लेती है औऱ सबको लगता है वो उसे फाड़ देगी.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 16th May Episode: सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) में सई अच्छे नंबरों से परीक्षा पास हो जाती है. सई खुशी से विराट के गले लग जाती है. करिश्मा ताना मारती है कि कॉलेज में टॉप करने के बाद भी वो घर में खाना बनाएगी. विराट सबसे कहता है कि चव्हाण परिवार में कोई भी अब तक डॉक्टर नहीं बना है.

सई से भवानी ने कही ये बात

गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भवानी कहती है कि सई को मरीजों के पीछे समय बर्बाद करने के बजाय आराम से घर पर रहना चाहिए. सई कहती है कि उसे मेडिकल प्रैक्टिशनर का लाइसेंस पाने के लिए अपनी इंटर्नशिप करनी है. भवानी कहती है ऐसा कुछ नहीं होगा और वो ये सब करने के बारे में भूल जाए.

पाखी पर भड़का विराट

भवानी से मोहित औऱ अश्विनी रिक्वेस्ट करते है कि सई को उसके पिता का सपना पूरा करने दे. लेकनि भवानी नहीं मानती. भवानी उसका मार्कशीट लेती है औऱ सबको लगता है वो उसे फाड़ देगी. विराट उनसे मार्कशीट वापस लेता है और सई को दे देता है. पाखी उन दोनों पर चिल्लाती है कि वे दोनों क्या साजिश कर रहे है. विराट उससे कहता है कि वो उनके बीच ना पड़े.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सई के खिलाफ पाखी ने भवानी को भड़काया, डॉक्टर बनना हुआ उसके लिए मुश्किल
सई को मिला इंटर्नशिप का लेटर

सई अपना इंटर्नशिप ऑफर लेटर को देखकर काफी खुश हो जाती है. भवानी उसे फाड़ने और फेंकने का आदेश देती है. सई अपने पिता के सामने अपना मार्कशीट रखती है और इमोशनल हो जाती है. विराट, सई को उसकी इंटर्नशिप पूरी करवाने और काकू को सच्चाई बताने का वादा करता है.

भवानी से झूठ बोला विराट ने

अगले दिन विराट कुछ बहाना बनाकर सई को इंटर्नशिप करवाने ले जाता है. भवानी, सई को रात की पूजा के बारे में याद दिलाती है. पाखी दोनों को साथ में देखकर जल जाती है. विराट उसे कॉलेज छोड़ता है और उसे किस करता है. एक शख्स दोनों को ऐसे देखकर काफी गुस्सा होता है. वो शख्स सई को घूरता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola