Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सई के खिलाफ पाखी ने भवानी को भड़काया, डॉक्टर बनना हुआ उसके लिए मुश्किल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2022 9:21 AM
विराट, सई को समझाता है कि वो सही टाइम आने पर काकू को सब कुछ बता देगा. इधर पाखी, भवानी को सई के खिलाफ भड़काती है. पाखी काकू से कहती है सई के लिए उनका प्यार देखकर वो हैरान है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 14th May Episode: सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) में भवानी, सई को घर की मुखिया बनाने के बारे में बात करती है. इस बात से सोनाली और पाखी बिल्कुल खुश नहीं है. वहीं, विराट उसे यकीन दिलाता है कि वो काकू से जल्दी ही उसकी पढ़ाई को लेकर बात करेगा.
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि भवानी, मानसी से कहती है कि वो सई को सारी जिम्मेदारी देकर काफी खुश है. भवानी कहती है वो महंतजी से मिलकर काफी अच्छा महसूस कर रही है. वहीं, विराट, से पूछता है कि क्या वह महंतजी की बातें सुनकर खुश नहीं है. सई कहती है वो खुश है लेकिन ये सिर्फ उसे विराट के झूठ की वजह से मिला है.
विराट, सई को समझाता है कि वो सही टाइम आने पर काकू को सब कुछ बता देगा. इधर पाखी, भवानी को सई के खिलाफ भड़काती है. पाखी काकू से कहती है सई के लिए उनका प्यार देखकर वो हैरान है. भवानी उसे समझाती है कि इससे सई उनके कंट्रोल में रहेगी. पाखी कहती है सई सिर्फ अच्छे बनने की एक्टिंग कर रही है. भवानी कहती है विराट के प्यार ने सई को बदल दिया.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: पाखी के रहते हुए भवानी ने दी सई को बड़ी जिम्मेदारी, सोनाली ने उठाया सवाल
कुछ दिन बाद भवानी, सई से कहती है कि उसने घर पर एक प्रोगाम रखा है. वो बताती है कि कुछ महिलाओं को उन्होंने घर पर हल्दी कुमकुम समारोह के लिए बुलाया है, जो सई को आशीर्वाद देगी. सई उनसे डॉक्टर बनने के बारे में पूछती है. इसपर भवानी काफी गुस्सा हो जाती है. वो उस पर चिल्लाती है कि वह डॉक्टर बनने के बारे में ना सोचे और अपने घर के काम पर ध्यान दें.
पुलकित और विराट सई के लिए गुलदस्ता लेकर आते है और उसे बताते है कि सई ने अच्छे नंबरों से एग्जाम पास कर लिया है. सई काफी खुश हो जाती है और ये सुनकर सम्राट और मोहित उसे उठाकर डांस करन लगते है. भवानी ये देखकर काफी गुस्सा हो जाती है और ये सेलिब्रेशन रोकने के लिए कहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










