Ganesh Chaturthi 2024: लालबाग के राजा के चरणों में कार्तिक आर्यन ने टेका माथा, फैंस बोले- गणपति बप्पा मोरया

Updated:
विज्ञापन
Kartik Aaryan

Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लालबागचा राजा पंडाल से बाहर निकलते दिखे. गणेश चतुर्थी के अवसर पर कार्तिक ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया.

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2024: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे. उनका वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक्टर भीड़ से निकलते दिख रहे हैं. एक्टर के साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ गई. पुलिस भी उनके साथ सेल्फी लेते दिखे. वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हाय हैंडसम. एक यूजर ने लिखा, मूवी आने वाली है लगता है. एक यूजर ने लिखा, कार्तिक का ये लुक काफी अच्छा लग रहा है. एक यूजर ने लिखा, गणपति बप्पा मोरया. वहीं, हाल ही में एक्टर अनन्या पांडे के ओटीटी शो कॉल मी बे के स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखी थे. इस दौरान उनका और सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिखे थे. फिल्मों की बात करें तो एक्टर पिछली बार ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. वहीं, सारा अली खान पिछली बार फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में नजर आई थी, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी.

Also Read- Call Me Bae: कार्तिक आर्यन-सारा अली खान की केमिस्ट्री देख इस एक्ट्रेस को हुई जलन, फैंस बोले- उसका चेहरा…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola