Friday Releases: खूबसूरत मौसम के साथ सिनेमाघरों में उठाएं इन फिल्मों का लुत्फ, लिस्ट में सनी देओल की मूवी भी शामिल

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Friday Releases

Friday Releases: शुक्रवार के पिटारे में एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाने सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, कई फिल्में रिलीज हो रही हैं. लिस्ट में सनी देओल की ब्लॉकबस्टर भी शामिल है.

विज्ञापन

Friday Theatre Releases: अगर इस खूबसूरत मौसम में आपका घर बैठने का मन नहीं कर रहा है और ओटीटी पर अच्छी फिल्मों की तलाश में स्क्रॉल करते थक गए हैं? तो इस शुक्रवार को एंटरटेनिंग बनाने के लिए सिनेमाघरों में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. साथ ही लिस्ट में सनी देओल की ब्लॉकबस्टर मूवी और एक हॉलीवुड फिल्म भी शामिल है. ऐसे में बिना समय गवाए आइए फ्राइडे रिलीजेज की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

घातक री- रिलीज

सनी देओल इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चे में हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए सनी पाजी की ‘Ghatak: Lethal (1996)’ आ रही है. यह फिल्म एक्टर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था. अगर आप भी ढाई किलो हाथ के फैन हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट चॉइस है.

तुमको मेरी कसम

अनुपम खेर, अदा शर्मा, ईशा देओल और इशाक सिंह की रोमांटिक-ड्रामा मूवी ‘Tumko Meri Kasam’ भी इसी शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. आप इस सुहावने मौसम में अपनी पार्टनर के साथ इसे देख सकते हैं.

लम्हे री- रिलीज

अनिल कपूर और श्रीदेवी जोड़ी करने वालों के लिए शुक्रवार की लिस्ट में 90 के दशक की रोमांटिक फिल्म ‘Lamhe’ भी शामिल है. हनी ईरानी की यह फिल्म आपको मनोरंजन में चार चांद लगा देगी.

लॉक्ड

अगर आप बॉलीवुड फिल्मों को छोड़कर, हॉलीवुड के शौकीन हैं तो आपको ‘लॉक्ड ‘Locked’ जरूर देखना चाहिए. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें बिल स्कॉर्सगार्ड और एंथनी हॉपकिंग्स लीड रोल में हैं.

इस लिस्ट में दी गई फिल्मों में आप कौनसी देखने जाने वाले हैं, हमें जरूर बताइएगा.

यह भी पढ़े: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, एक साथ रिलीज होगी ये नई फिल्में और वेब सीरीज

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola