Fateh Teaser: एक्शन, सस्पेंस से भरा है सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' का टीजर, फैंस बोले- हिंदुस्तान का असली हीरो

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Mar 2024 5:39 PM

विज्ञापन

Fateh Review

Fateh Teaser: सोनू सूद की फिल्म फतेह का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि डेट सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

Fateh Teaser: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की फिल्म फतेह को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे. एक लंबे इंतजार के बाद आज मूवी का टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर में सोनू का धांसू अंदाज दिख रहा है. ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. मूवी में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी. टीजर के साथ एक्टर ने बताया कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी.

फिल्म फतेह का टीजर हुआ रिलीज
सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म फतेह का टीजर रिलीज किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आ रहा हूं फतेह! सबसे बड़ी एक्शन से भरपूर थ्रिलर के लिए तैयार हो जाइए!” टीजर साइबर क्राइम की रोमांचकारी दुनिया को दिखलाती है. इसका टैगलाइन ‘नेवर अंडरएस्टीमेट ए नोबडी’ दर्शकों को पसंद आ रहा है. 1 मिनट 41 सेकंड के टीजर में एक्टर खून-खराबा करते दिख रहे हैं.


जानें टीजर में क्या है खास
टीजर में एक आवाज आती है, फतेह तुमनें 40… जिसके बाद सोनू सूद बोलते है 40 नहीं 50 …’ इसके बाद एक्टर एक-एक कर बदमाशों को गोली मार देते है. सोनू बंदूकों से गोलीबारी करते हुए अपने दुश्मनों का खात्मा करते दिख रहे है. टीजर काफी जबरदस्त है और एक्टर को इस अंदाज में देखकर फैंस काफी खुश हो गए है. इसमें जैकलीन फर्नांडीज की भी झलक दिखी है. यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, संकट के समय जिसने देश को फतेह करवायी अब उनकी फतेह का समय है. एक यूजर ने लिखा, वह आया, उसने देखा, उसने विजय प्राप्त की! एक अन्य यूजर ने लिखा, बॉलीवुड में फतेह होगी, मजा आएगा. एक यूजर ने लिखा, हिंदुस्तान का असली हीरो.

Sonu sood

फतेह को लेकर सोनू सूद ने कही ये बात
‘फतेह’ के साथ सोनू सूद अभिनेता-निर्देशक-लेखक-निर्माता के रोल में दिखेंगे. यह फिल्म साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन टीजर के साथ ये साफ हो गया है कि फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, सोनू ने मूवी के बारे में एएनआई को बताया, “कहानी ने मेरी रुचि बढ़ा दी. जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मुझे पता था कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं. साथ ही कहा कि इसकी कहानी वो दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित है. वहीं, बता दें कि सोनू सूद ने दबंग, जोधा अकबर, डुकुडु और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में काम किया है और लोकप्रियता हासिल की है. उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो इसमें रामबाण, माधा गाजा राजा और सैफ अली खान के साथ एक अनाम फिल्म शामिल है.

सोनू सूद बिहार के इस शहर में खोलेंगे स्कूल, प्रतिभावान अनाथ बच्चों को मिलेगा नामांकन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola