Farzi 2 की रिलीज को लेकर राशि खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग 2025 में शुरू…

Updated:
विज्ञापन
farzi

farzi

Farzi 2: पॉपुलर वेब सीरीज फर्जी 2 को लेकर राशि खन्ना ने एक जबरदस्त डिटेल्स शेयर किया है, जिसे जानकर फैंस जरूर एक्साइटेड हो जाएंगे. जी हां एक्ट्रेस ने बताया कि सीरीज की शूटिंग कब से शुरू होगी.

विज्ञापन

Farzi 2: फर्जी, राज और डीके की ओर से निर्मित और निर्देशित ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें विजय सेतुपति, शाहिद कपूर, के के मेनन, राशी खन्ना और भुवन अरोड़ा हैं. कहानी एक निराश कलाकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नकली पैसा बनाने का जोखिम उठाता है.

Farzi 2 shooting

आठ-एपिसोड की सीरीज का प्रीमियर 10 फरवरी, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था, जिसे क्रिटिक्स से काफी अच्छी रिव्यू मिली थी. यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय स्ट्रीमिंग सीरीज भी बनी थी.

Farzi 2

हालांकि अब फैंस शाहिद कपूर की वेब सीरीज के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर कोई ये जानना चाहता है कि फर्जी 2 कब रिलीज होगी. अब राशि खन्ना ने इसपर से पर्दा उठाया है.

Farzi on amazon prime video

राशि खन्ना ने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, “फर्जी 2 की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी.” उन्होंने आगे कहा, “राज सर और डीके सर के पास अभी बहुत सारे प्रोजेक्ट्स हैं.

Read Also-Farzi 2 OTT Release Date: शाहिद कपूर की फर्जी 2 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Raashii khanna photo

उनके पास द फैमिली मैन 3 और सिटाडेल हनी बनी है. उसके बाद, वे शायद फर्जी 2 में चले जाएंगे. मेरे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार, शूटिंग 2025 में शुरू होगी.”

Farzi

उन्होंने ‘फर्जी’ में अपने सह-कलाकारों की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें शाहिद और विजय दोनों के साथ काम करके काफी अच्छा लगा ह��. वो लोग जो है, वही रहते हैं, कोई दिखावा नहीं है. शाहिद मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं.

Shahid kapoor

करेंसी नोट की जालसाजी पर बेस्ड राज एंड डीके की ‘फर्जी’ 2022 में रिलीज हुई थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ राशि खन्ना नजर आई थीं.

Raashii khanna

अब वह द साबरमती रिपोर्ट में नजर आने वाली हैं जिसमें विक्रांत मैसी और रिधि डोगरा भी हैं. फिल्म में गोधरा ट्रेन अग्निकांड की बैकग्राउंड है.

Also Read- Asur 2 से लेकर Farzi तक, फ्री में देखें ये धांसू वेब सीरीज, सस्पेंस-थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola