Don 3: कियारा आडवाणी संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह, ‘डॉन 3’ में होगा जबरदस्त धमाका
Don 3: एक लंबे इंतजार के बाद फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ के लिए फीमेल लीड की घोषणा कर दी. कियारा आडवाणी डॉन 3 में नजर आएंगी. रणवीर सिंह के अपोजिट उन्हें देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा.
Don 3: रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ की घोषणा के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. रणवीर नये डॉन बनकर सबके दिलों पर राज करने के लिए तैयार है. करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रॉकी की भूमिका निभाने के बाद, अब रणवीर अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए काफी उत्साहित है. डॉन 3 को आखिरकार कियारा आडवाणी के रूप में अपनी लीडिंग लेडी मिल गई है. यह पहली बार होगा जब रणवीर और कियारा पहली बार साथ में काम करेंगे.
‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी की एंट्री
एक लंबे इंतजार के बाद फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ के लिए फीमेल लीड की घोषणा कर दी. बॉलीवुड एक्टर कियारा आडवाणी डॉन 3 में नजर आएंगी. रणवीर सिंह के अपोजिट उन्हें देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा. फरहान ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी. पोस्ट वायरल हो रहा है और यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वाह, अब आएगा मजा. एक यूजर ने लिखा, रणवीर और कियारा की जोड़ी जबरदस्त लगेगी.
Welcome to the Don universe @advani_kiara #Don3@RanveerOfficial @ritesh_sid @PushkarGayatri @J10Kassim @roo_cha @vishalrr @excelmovies @chouhanmanoj82 #Olly pic.twitter.com/T5xGupgHiF
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) February 20, 2024
फरहान अख्तर ने शाहरुख खान को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी
जब फरहान अख्तर ने ये घोषणा की रणवीर सिंह डॉन फ्रेंचाइजी में शाहरुख खान की जगह लेंगे, तो इसपर यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी. फैंस फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक में शाहरुख के रिप्लेस कर रणवीर सिंह को स्वीकार करने पर राजी नहीं थे. जिसके बाद वेरायटी के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया कि, “ये ऐसी चीजें हैं जिन पर हमने वर्षों से चर्चा की है, मैं कहानी को एक निश्चित दिशा में ले जाना चाहता था, लेकिन किसी तरह हम (शाहरुख खान और मैं) आम सहमति नहीं बना सके. हम आपसी सहमति से यह जानते हुए अलग हुए कि संभवत यह बेहतरी के लिए ही है. तो यह वहीं है.”
डॉन 3 में काम करने का मौका मिलने पर रणवीर सिंह ने कही ये बात
वहीं, रणवीर सिंह ने डॉन 3 में काम करने का मौका मिलने पर कहा था, “हे भगवान! मैं बहुत लंबे समय से ऐसा करने का सपना देख रहा था.’ यह बताते हुए कि कैसे शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने उन्हें अभिनेता बनने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कैसे उनके प्रभाव ने उनके मार्ग को आकार दिया. रणवीर ने कहा, “एक बच्चे के रूप में मुझे फिल्मों से प्यार हो गया और हममें से बाकी लोगों की तरह, हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को देखा और उनकी पूजा की.”
Also Read: Don 3: कियारा आडवाणी नहीं इस एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह! ‘डॉन 3’ में होगा जबरदस्त धमाका
रणवीर सिंह के आनेवाले प्रोजेक्ट्स
रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ के अलावा इन दिनों ‘सिंघम अगेन’ और ‘शक्तिमान’ को लेकर चर्चा में है. रणवीर के पास अगले दो वर्षों के व्यस्त शूटिंग शेड्यूल की योजना है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो वो फिलहाल अजय देवगन के नेतृत्व में सिंघम अगेन में अपनी भूमिका पूरी कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए 50 दिनों से अधिक का फिल्मांकन किया गया है. इसके बाद वो डॉन 3 की शूटिंग में लग जाएंगे. अगस्त/सितंबर 2024 में फिल्मांकन शुरू करेंगे. ‘डॉन 3’ भारत और विदेश में सात महीने तक शूटिंग के बाद 2025 में रिलीज होगी. इसके बाद एक्टर ‘शक्तिमान’ को लेकर बिजी हो जाएंगे. ये बेसिल जोसेफ द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्चर्स इंडिया और साजिद नाडियाडवाला द्वारा समर्थित है.
Also Read: Don 3 में रणवीर सिंह संग इश्क लड़ाएंगी बॉलीवुड की ये हसीना, फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म! जानें नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










