Don 3 में रणवीर सिंह संग इश्क लड़ाएंगी बॉलीवुड की ये हसीना, फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म! जानें नाम

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Nov 2023 4:47 PM

विज्ञापन

फरहान अख्तर डॉन 3 लेकर आ रहे हैं. रणवीर सिंह इस बार डॉन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है. पहला लुक सामने आ चुका है, जिसने फैंस की बेताबी बढ़ा दी थी. रणवीर के साथ कौन एक्ट्रेस डॉन में अपना जलवा दिखाएंगी, इसे लेकर कई नाम सामने आए है. अब सुनने में आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा इसमें एंट्री ले रही है.

विज्ञापन
undefined

फरहान अख्तर डॉन 3 को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में रणवीर सिंह डॉन बन रहे हैं. डॉन के तीसरे भाग में रणवीर, शाहरुख खान की जगह लेंगे. डॉन 3 के मेकर्स ने इसका वीडियो भी शेयर किया था.

undefined

डॉन 3 में रणवीर सिंह संग कौन एक्ट्रेस इश्क लडाएंगी, इसे लेकर अलग-अलग नाम आ चुके है. कियारा आडवाणी से लेकर दीपिका पादुकोण का भी नाम इसमें आ चुका है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉन 3 के लिए फरहान अख्तर ने प्रियंका चोपड़ा से संपर्क किया है. सूत्र की मानें तो, “डॉन 3 की टीम ने प्रियंका से उनके किरदार को फिर से दिखाने के लिए संपर्क किया है.”

undefined

सूत्र के अनुसार, पहली कुछ मुलाकातें तब हुईं जब प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक और प्रोफेशनल कमिटमेंट के लिए भारत आईं थी. प्रियंका का फरहान के साथ बहुत करीबी रिश्ता है और वह इसे सफल बनाने की कोशिश कर रही हैं और अपने शेड्यूल की जांच कर रही हैं.

undefined

सूत्र ने ये भी कहा कि, उनकी वापसी भी हकीकत बन सकती है क्योंकि शाहरुख अब इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं. हालांकि जी ली जरा फरहान और प्रियंका के लिए नहीं हो सकी, इसलिए दोनों की टीम डॉन 3 को सफल बनाने की कोशिश कर रहे.

undefined

सूत्र ने कहा, फरहान रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के साथ डॉन 3 के साथ काम करने के लिए तैयार हैं. वह बस प्रियंका की ओर से हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं.

undefined

कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ भारत का दौरा किया. कपल मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के लिए भारत में था.

undefined

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जनवरी 2022 में बेटी मालती मैरी का स्वागत किया. बेटी के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है.

undefined

बता दें कि शाहरुख खान की डॉन 2006 में रिलीज हुई थी. फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अमिताभ बच्चन की 1978 में इसी नाम से रिलीज हुई फिल्म का आधिकारिक रीमेक थी. वहीं, डॉन 2 साल 2011 में रिलीज हुई थी.

undefined

रणवीर सिंह डॉन 3 के अलावा सिंघम 3 के लिए भी सुर्खियों में है. फिल्म से उनका लुक सामने आ चुका है. रोहित शेट्टी अपने फिल्म की शूटिंग में लगे हुए है.

Also Read: Barsatein: सिम्बा नागपाल के बाद ये शख्स ले रहा शो में एंट्री, आराधना-रेयांश की जिंदगी होगी तबाह!
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola