ePaper

किरेन रिजिजू ने अरुणाचली फिल्म Love in 90s का ट्रेलर किया लॉन्च, बोले- ऐतिहासिक घटना का हिस्सा बन गर्व..

Updated at : 08 May 2023 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
किरेन रिजिजू ने अरुणाचली फिल्म Love in 90s का ट्रेलर किया लॉन्च, बोले- ऐतिहासिक घटना का हिस्सा बन गर्व..

तापेन नातम की ओर से निर्देशित अरुणाचली फिल्म 'लव इन 90'स' का बीते दिनों केंद्रीय कानून मंत्री श्री किरेन ने ट्रेलर लॉन्च किया. उन्होंने कहा, ''मुझे इस ऐतिहासिक घटना का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस हो रहा है.''

विज्ञापन
undefined

निर्देशक तापेन नातम की अपकमिंग अरुणाचली फिल्म ‘लव इन 90’स’ का बीते दिनों ट्रेलर लॉन्च हुआ. इसमें राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में माननीय केंद्रीय कानून मंत्री श्री किरेन पहुंची और उन्होंने ट्रेलर लॉन्च किया. इस कार्यक्रम में फिल्म जगत की प्रमुख हस्तियां, पत्रकार और नार्थ ईस्ट के छात्र उपस्थित थे.

undefined

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के माननीय केंद्रीय कानून मंत्री, श्री किरेन रिजीजू थे, जो मनोरंजन के लिए अपने प्रोत्साहन और स्थानीय प्रतिभाओं का समर्थन करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इस फिल्म के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया और निर्देशक और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की.

undefined

यह ट्रेलर 90 के दशक की जीवंत और रंगीन दुनिया को दिखाता है, अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में तागिन समुदाय पर आधारित और पूरी तरह से तागिन भाषा में बनाई गयी ‘लव इन 90’स’, पहली फिल्म है. तापेन नातम द्वारा निर्देशित, यह फिल्म अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्थानीय फिल्म निर्माण की पहल को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करती है.

undefined

इस अवसर पर किरेन रिजीजू ने कहा कि, “हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम ऐसे समय में हैं, जब हमारे माननीय पीएम मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के सभी समुदायों को उभरने का अवसर दिया जा रहा है. हमें एक देश के रूप में अपनी समृद्ध संस्कृति और समुदायों को प्रदर्शित करने के लिए अपने ही लोगों को देखना चाहिए, उनका समर्थन करना चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए.

undefined

उन्होंने आगे कहा, अरुणाचल में तागिन समुदाय की पहली फिल्म होने के नाते, जो पूरी तरह से तागिन भाषा में बनाई गई है. मुझे इस ऐतिहासिक घटना का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस हो रहा है.

undefined

यह एक ऐसी अभूतपूर्व फिल्म है, जो 1990 के दशक के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अपने समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों के बीच दो युवाओं की प्रेम कहानी पर प्रकाश डालती है. यह फिल्म न केवल स्थानीय प्रतिभा और फिल्म निर्माण के द्वारा की गयी पहल का जश्न मनाती है, बल्कि तागिन समुदाय के संघर्षों और उन पर उनकी जीत का एक अनूठा दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करती है.

undefined

इस फिल्म के माध्यम से, दर्शक तागिन संस्कृति और परंपराओं की सुंदरता को देख सकते हैं और इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत के लिए दिल से सराहना महसूस कर सकते हैं. निर्देशक तापेन नातम अरुणाचल प्रदेश के एक पुरस्कार विजेता निर्देशक हैं और उनके नाम पर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान दर्ज हैं. उन्होंने इस फ़िल्म के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola