Bigg Boss OTT 2: Jad Hadid को Kiss करना आकांक्षा पुरी को पड़ा महंगा! सलमान खान के शो से कटा पत्ता

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2: Jad Hadid को Kiss करना आकांक्षा पुरी को पड़ा महंगा! सलमान खान के शो से कटा पत्ता

Bigg Boss OTT 2: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में चल रहे ड्रामे ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो, आकांक्षा पुरी को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया है. हाल ही में जद हदीद और एक्ट्रेस के लिपलॉक ने सबको चौंका दिया था.

विज्ञापन
undefined

सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में आकांक्षा पुरी सबसे मजबूत दावेदारों में से एक थीं. हालांकि अब शो में उनका सफर खत्म हो गया है. एक्ट्रेस शो से बाहर हो गई है.

undefined

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घर के सदस्यों को एक दिलचस्प टास्क दिया, जिसमें नॉमिनीज को मिलकर घर से बेघर होने वाले प्रतियोगी का फैसला करना था. अभिषेक और आकांक्षा ने जिया शंकर का नाम लिया. ये फैसला दर्शकों के फैसले से मैच नहीं हुआ और आकांक्षा शो से बाहर हो गई.

undefined

हाल ही में आकांक्षा पुरी और जद हदीद ने एक टास्क के दौरान एक-दूसरे को किस किया था. उनके लिप लॉक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

undefined

आकांक्षा के बिग बॉस ओटीटी 2 से निकलने के बाद कई यूजर्स कह रहे है कि उन्हें जद को किस करना भारी पड़ गया. बता दें कि एक्ट्रेस को किस की वजह से काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी. जिसके बाद उन्होंने एक बयान जारी कर कहा था कि ये सिर्फ एक टास्क था.

undefined

आकांक्षा पुरी से पहले पहले बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर होने वाले प्रतियोगी पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरस्वानी, आलिया सिद्दीकी है. सबसे पहले पुनीत घर से बाहर हुए थे.

undefined

आकांक्षा के बिग बॉस ओटीटी 2 से निकलने के बाद अब घर में अविनाश सचदेव, साइरस ब्रोचा, पूजा भट्ट, जिया शंकर, फलक नाज़, अभिषेक मल्हान और बेबिका धुर्वे बचे हुए है. अब देखना है कि अगले हफ्ते किसका पत्ता कटता है.

undefined

आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस और खूबसूरत है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.7 मिलियन लोग फॉलो करते है. इंस्टा पर वो खूब सारे रील्स बनाते रहती है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola