Bigg Boss 17: सबका मजाक उड़ाने वाले केआरके बने बिग बॉस 17 के इस कंटेस्टेंट के फैन, कहा- कह सकता हूं कि…

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 17: सबका मजाक उड़ाने वाले केआरके बने बिग बॉस 17 के इस कंटेस्टेंट के फैन, कहा- कह सकता हूं कि…

केआरके उर्फ कमाल आर खान अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. केआरके अक्सर बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधते रहते हैं. इस बीच एक्टर ने किसी का मजाक नहीं उड़ाया, बल्कि बिग बॉस 17 के एक कंटेस्टेंट की तारीफ की है.

विज्ञापन
undefined

केआरके उर्फ कमाल आर खान अक्सरर बॉलीवुड स्टार्स का मजाक बनाते हैं. कई बार वो मूवीज का रिव्यू भी शेयर करते है, जिसमें वो सिर्फ फिल्म की बुराई करते है. बहुत कम ही होता है जब वो किसी मूवी या स्टार की तारीफ करते है.

undefined

केआरके ने बिग बॉस 17 के एक कंटेस्टेंट की तारीफ की है. उस कंटेस्टेंट का नाम अभिषेक कुमार है. केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं कह सकता हूं कि अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 के सुपरस्टार हैं!’

undefined

केआरके का ये ट्वीट वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हमारा मुनव्वर ही जीतेगा. एक यूजर ने लिखा, अभिषेक अच्छा खेल रहे हैं.

undefined

खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले केआरके सोशल मीडिया पर मशहूर हस्तियों के बारे में अपमानजनक बातें कहने के लिए जाने जाते हैं. कमाल यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स पर निशाना साधते है.

undefined

कमाल आर खान का एक प्रोडक्शन हाउस भी है. इसके जरिए उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया है. वैसे वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

undefined

केआरके जिसकी तारीफ कर रहे हैं यानी अभिषेक की तो वो बिग बॉस 17 में अपने खेल से सबका दिल जीत रहे हैं. एक्टर ने टीवी शो,उडारियां से टीवी की दुनिया में कदम रखा था.

undefined

अभिषेक ने शो में अमरीक सिंह विर्क की भूमिका निभाई. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. बता दें कि उनका असली नाम अभिषेक पांडे है. वो वह पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ शहर के रहने वाले हैं.

undefined

अभिषेक ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है, जिसमें कसूर, ये प्यार नहीं तो क्या है शामिल है. आखिरी बार वो बेकाबू में खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आए थे.

undefined

एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान बीबी 17 हाउस चलाने वाली टॉप 3 कंटेस्टेंट का नाम लेते हैं. सलमान खान ने एपिसोड में अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय की तारीफ की.

undefined

हाल ही में बिग बॉस 17 से सना रईस खान खेल से बाहर हो गईं. अब मन्नारा, ऐश्वर्या, अभिषेक, ईशा, विक्की, नील, अनुराग, रिंकू, अरुण, खानजादी ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं.

Also Read: Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी नहीं ये शख्स बनेगा शो का विनर! इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये लिस्ट
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola