Bigg Boss 16 Finale की ट्रॉफी जीत सकते हैं शिव ठाकरे! जानिए उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में...

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :11 Feb 2023 8:39 PM
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Finale की ट्रॉफी जीत सकते हैं शिव ठाकरे! जानिए उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में...

शिव ठाकरे इन-दिनों बिग बॉस के घर में फुल टू धमाल मचा रहे है. एक्टर ट्रॉफी जीतने के काफी करीब पहुंच चुके है. शो में उन्हें दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. शिव पहले बिग बॉस मराठी का खिताब अपने नाम कर चुके है. आज हम आपको उनकी स्ट्रगल लाइफ के बारें में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में केवल दो दिन बचे हैं और फैंस के बीच उत्साह बना हुआ है कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा. शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम रियलिटी शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं. उनमें से हर एक बिग बॉस 16 जीतने की इच्छा रखता है, लेकिन केवल एक सेलिब्रिटी प्रतियोगी ही ट्रॉफी उठा पाएगा.

undefined

सोशल मीडिया पर फैंस के पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि शिव ठाकरे ये शो जीत सकते हैं. हालांकि जनता का फैसला क्या होगा, ये तो 12 फरवरी को ही पता चलेगा.

undefined

शिव ठाकरे बिग बॉस में अपनी मंडली दोस्तों के लिए हमेशा ही खड़े रहे हैं. उन्होंने सच का साथ दिया है, इसलिए बाहर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है.

undefined

शिव आज मराठी इंडस्ट्री से लेकर पूरी दुनिया में एक जाना पहचाना नाम है. हालांकि एक वक्त था जब वह झुग्गी-झोपड़ियों में रहने को मजबूर थे. शिव ने कड़ी मेहनत के बाद कामयाबी हासिल की है.

undefined

स्ट्रगल के दिनों में, शिव पान की दुकान पर अपने पिता की मदद करते थे. उन्होंने पैसा कमाने के लिए और परिवार वालों को अच्छी जिंदगी देने के लिए अखबार और दूध के पैकेट भी बेचें हैं.

undefined

शिव ठाकरे ने रोडीज ऑडिशन में खुलासा किया कि वह कोरियोग्राफी का काम करते थे. इस काम में उन्हें अच्छे पैसे मिलते थे. उन्होंने अपनी बहन के साथ इवेंट मैनेजमेंट का फ्रीलांस काम भी किया था. उनकी डांस क्लास सुचारू रूप से चल रही थी और उन्हें 20-22 हजार रुपये मिल रहे थे.

undefined

शिव ठाकरे ने कहा कि परिवार का पोषण करने के लिए और अपनी बहन की अच्छे घर में शादी करवाने के लिए वह पैसे बचाते थे. अपनी पसंद का कोई भी चीज नहीं करते थे. उनकी कड़ी मेहनत और संघर्षों की कहनी सुनकर रणविजय सिंह की आंखों में आंसू आ गए थे.

undefined

हालांकि शिव ने कभी हार नहीं मानी और मेहनत करते रहें, जिसके बाद उन्होंने बिग बॉस मराठी 2 में भाग लिया और अपने स्मार्ट गेम प्लान के साथ वह ट्रॉफी जीतने में कामयब रहे. शिव ने हाल ही में अपना परफ्यूम ब्रांड भी लॉन्च किया है.

undefined

शिव ठाकरे इतनी कामयाबी पाने के बाद भी कुछ को आज भी आम आदमी मानते हैं. वह इतने डाउन-टू-अर्थ थे कि उन्होंने अपनी हर स्टारडम को भगवान की कृपा समझी और घूटने टेक दिए.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola