Elvish Yadav ने प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा संग रिलेशनशिप को किया कंफर्म, बोले- मेरा चक्कर चल…

Elvish Yadav ने मन्नारा चोपड़ा संग अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है.
Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव के पॉडकास्ट का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वह अपने और राव साहब (एलवीश यादव) के साथ नजर आ रहे हैं. इसका मतलब है कि एलवीश यादव को डबल रोल में देखा जा सकता है. यूट्यूबर इस प्रोमो में कलर्स रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ फेम मन्नारा चोपड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने खुद से जुड़े कई खुलासे भी किए, जिसे जानने के लिए एलवीश के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. आइए बताते हैं पॉडकास्ट में उन्होंने क्या कुछ कहा है.
यहां देखें पॉडकास्ट का प्रोमो-
‘मन्नारा के साथ मेरा चक्कर चल रहा है’
एल्विश यादव अपने पॉडकास्ट में प्रोमो में राव साहब से सवाल पूछते हैं, ‘पहली अफवाह आपके लिए ये है कि आपका मन्नारा के साथ चक्कर चल रहा था और लाफ्टर शेफ्स में उसने ही आपकी एंट्री कराई है.’ इसके जवाब में राव साहब ने कहा, ‘एक दम सही है. मन्नारा के साथ मेरा चक्कर चल रहा है और शो में उसने मेरी एंट्री करवाई है. उसने तो क्लब में भी एंट्री करवाई है मेरी, सिर्फ लाफ्टर शेफ में नहीं.’ प्रोमो में आगे एल्विश, राव साहब पर ठंडी हवा मारते हुए है बोलते हैं, ‘ठंडा ठंडा लग रहा होगा काफी.’ इसपर राव साहब जवाब देते हैं, ‘मन्नारा वाली फीलिंग.’ जानकारी के लिए बता दें कि दोनों सिर्फ हंसी-मजाक के लिए यह बात कह रहे हैं. असल में दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.
मन्नारा ने दिया रिएक्शन
यूट्यूबर एल्विश यादव की वीडियो पर अब मन्नारा का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके निचे उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘एल्विश यादव के साथ उनकी अजीब दास्तां.’ इस वीडियो में वह एलवीश और अपने रिश्ते वाली बात को सुनते हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ ही वह कई तरीके के एक्सप्रेशन भी दे रही हैं. इसके बाद वह अपना हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘अजीब दास्तां है’ गाने लगती हैं. साथ ही वह यह भी कहती हैं कि उनकी जिंदगी में ऐसी कई अजीब दास्तां होती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










