Elvish Yadav Birthday: एल्विश यादव के असली नाम के पीछे उनके बड़े भाई का क्या है कनेक्शन, जानें सबकुछ

Updated:
विज्ञापन
Elvish Yadav Birthday: एल्विश यादव के असली नाम के पीछे उनके बड़े भाई का क्या है कनेक्शन, जानें सबकुछ

Elvish Yadav Birthday: सिस्टम शब्द से मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव का आज जन्मदिन है. एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता के रूप के जाने जाते हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 1.55 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं.

विज्ञापन

Elvish Yadav Birthday: राव साहब, सिस्टम, पागल सी… ये शब्द सुनकर आपके दिमाग में बस एक ही शक्सियत की तस्वीर सामने आती होगी. वह हैं एलविश यादव की. एल्विश यादव एक फेमस यूटुबर और सिंगर हैं. वह अपनी कॉमेडी यूट्यूब विडियोज और बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विनर की पहचान से मशहूर हैं. उनके फैंस उन्हें प्यार से एल्विश भाई कहकर पुकारते हैं. आज इनका 27वां जन्मदिन है. ऐसे में इनके बारे में हम आपको कई बातें बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे.

एल्विश यादव का असली नाम क्या है?

एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर, 1997 को गुरुग्राम के वजीराबाद में हुआ था. एल्विश का असली नाम सिद्धार्थ यादव है. एल्विश यादव के बड़े भाई चाहते थे कि एल्विश का नाम सिद्धार्थ न रखकर एल्विश रखा जाए. इसके बाद जब यूट्यूबर के बड़े भाई की एक्सीडेंट में मौत हुई तो उन्होंने अपना नाम सिद्धार्थ से एल्विश ही कर लिया था. इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद बिग बॉस के घर में की थी.

Also Read: Elvish Yadav: एल्विश यादव की कमाई और संपत्ति पर ईडी की नजर, 7 घंटे की पूछताछ में कई बार असहज हुआ

एल्विश यादव के करियर की शुरुआत

एल्विश यादव ने अपनी पढ़ाई गुरुगांव के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने बैचलर्स ऑफ कॉमर्स दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पूरा किया. इस बीच एल्विश ने मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अमित भड़ाना से इंस्पायर होकर साल 2016 में अपना यूट्यूब चैनल खोला और विडियोज बनाने शुरू कर दिए. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत द सोशल फैक्ट्री से शुरू की थी, फिर 3 साल बाद उन्होंने इसे बदलकर एल्विश यादव कर दिया था. उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस चैनल पर व्लॉग्स और शॉर्ट विडियोज बनाने शुरू कर दिए. आज एल्विश यादव के यूट्यूब चैनल पर 1.55 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं.

Also Read: Elvish Yadav के गैराज में आई मर्सिडीज कार, सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट

एल्विश यादव के विवाद

एल्विश यादव जितनी अपनी विडियोज को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं, उतने ही वह अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं. पिछले साल एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज किया था, जिससे तहत यूट्यूबर पर सांपो के जहर को रेव पार्टी में इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे. इसके बाद एल्विश पर साल 2024, फरवरी में जयपुर के आदमी पर हाथ उठाने के आरोप लगे, जिसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह आदमी यूट्यूबर को गाली दे रहा था.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola