Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: ‘राजनेता को मनोरंजन में लाएं’, एकता कपूर ने 25 साल बाद स्मृति ईरानी की वापसी की कंफर्म!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahi Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने दर्शकों का 25 साल पहले खूब मनोरंजन किया था. अब एक बार फिर यह शो रिबूट के साथ वापसी करने जा रहा है. एक बार फिर शो में तुलसी वीरानी और मिहिर वीरानी की कहानी दिखाई जाएगी. शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में इसका ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने तुलसी का किरदार निभाने वाली पॉलिटिशियन और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की छोटे पर्दे पर वापसी को लेकर भी हिंट दिया है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को 25 साल पहले दर्शकों का खूब प्यार मिला था. अब यह शो एक बाद फिर वापसी करने जा रहा है. हाल ही में मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक इवेंट में इसके अगले भाग यानी रीबूट का एलान किया है. साथ ही उन्होंने इस आइकॉनिक शो के रीबूट में तुलसी वीरानी का किरदार निभाने वाली पॉलिटिशियन और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की छोटे पर्दे पर वापसी को लेकर भी हिंट दिया है.
‘राजनेता को मनोरंजन में लाएं…’
मीडिया रिपोर्ट्स में पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि शो में अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी दोनों ही मिहिर और तुलसी के रूप में कमबैक करेंगे. अब एकता कपूर के लेटेस्ट बयान ने इस चिंगारी में आग लगाने का काम किया है. हालांकि, इस बीच उन्होंने डायरेक्ट स्मृति ईरानी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा, ‘हम एंटरटेनमेंट में राजनीति ला रहे हैं. या बेहतर होगा कि राजनेता को मनोरंजन में लाएं.’ अब इससे स्मृति की वापसी की चर्चा और भी तेज हो गई है, जिसके बाद शो को लेकर फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं.
रीबूट में होंगे 150 एपिसोड
एकता कपूर ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट’ 150 एपिसोड तक चलेगा. उनका कहना है कि इस नंबर के काफी मायने हैं. एकता ने कहा, ‘इस प्रोग्राम के लिए हमारे प्यार ने इससे जुड़े सभी लोगों को 150 एपिसोड पूरे करने के लिए एक साथ लाया और 2000 एपिसोड के आंकड़े तक पहुंच गया. यह शो इसका हकदार है.’
मालूम हो कि ऑरिजनल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ��ाल 2008 में खत्म हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










