ED Raids In Raj Kundra House: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के कई ठिकानों पर रेड, इस केस से जुड़ा है मामला
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Nov 2024 4:13 PM
ED Raids In Raj Kundra House: शिल्पा शेट्टी के पति और प्रोड्यूसर राज कुंद्रा के घर ईडी ने छापा मारा है. अधिकारी सुबह 6 बजे से सांताक्रूज स्थित शिल्पा शेट्टी के घर पर जांच कर रहे हैं.
ED Raids In Raj Kundra House: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं. मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अश्लील सामग्री के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई स्थानों पर छापेमारी की है. सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मुंबई और उत्तर प्रदेश में लगभग 15 स्थानों की तलाशी ली जा रही है.
राज कुंद्रा के घर ईडी ने मारा छापा
इस साल की शुरुआत में राज कुंद्रा ईडी के जाल में फंस गए थे. उनकी संपत्ति कुर्क कर ली थी, जिसमें जुहू में एक फ्लैट, पुणे में एक बंगला और 98 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर शामिल थे. राज और शिल्पा दोनों ने अपनी बेगुनाही बरकरार रखते हुए दावा किया कि उन्होंने ईडी की जांच में पूरा सहयोग किया है.
राज कुंद्रा हुए थे गिरफ्तार
राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब चार महिलाओं ने शिकायत की थी कि वेब सीरीज में काम देने का वादा करने के बाद उन्हें अश्लील कंटेंट शूट करने के लिए मजबूर किया गया था. उन्हें सितंबर में आर्थर जेल से रिहा किया गया था. बाद में, शिल्पा और राज ने अपनी संपत्तियों को वापस लेने के लिए ईडी के नोटिस को चुनौती दी, जिसमें जुहू में उनका मुंबई आवास और पुणे के पास एक फार्महाउस भी शामिल था. बॉम्बे हाईकोर्ट ने बेदखली आदेश पर रोक लगाकर अंतरिम राहत प्रदान की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










