राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कह दी बड़ी बात, बोले- पूरी कहानी नहीं पता तो...

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Sep 2022 9:57 AM

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी केस पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कह दी है. राज ने ट्विटर पर लिखा, 'आज एक साल हो गया ऑर्थर रोड से बाहर निके हुए. साथ ही राज इस पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है. उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में पिछले साल गिरफ्तार हुए थे. हालांकि राज अब जेल से रिहा हो चुके है और उसके बाद से ही वो सुर्खियों में है. जेल से छूटे हुए उन्हें एक साल हो गया और अब इसपर उन्होंने पोस्ट लिखा है. पोर्न केस पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने बड़ी बात कह दी है.

राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में छूटने के बाद वो हर बार मास्क और हुडी लगाकर वो पैपराजी के सामने आते. वो हर बार अपना चेहरा छिपा लेते थे. इस बार भी उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है, इसमें उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है. इसमें वो लिखते है, ‘आज एक साल हो गया #ArthurRoad से निकले हुई. ये समय की बात है न्याय मिलेगा! सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी!


यदि आप पूरी कहानी नहीं जानते…

राज कुंद्रा ने आगे पोस्ट में लिखा, शुभचिंतकों का शुक्रिया और ट्रोलर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने मुझे और मजबूत बनाया. उनके फोटो में लिखा है, यदि आप पूरी कहानी नहीं जानते है … तो चुप रहे. बता दें कि राज ने एक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक आवेदन दाखिल कर उन्हें अश्लील सामग्री से संबंधित ऐप मामले में बरी किए जाने की अपील की थी. कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने 20 जुलाई को अपने मुवक्किल को आरोपमुक्त करने की अपील करते हुए अर्जी दाखिल की थी.

Also Read: Shilpa Shetty Photos: परिवार संग कुछ इस अंदाज में दिखी शिल्पा शेट्टी, कैप्शन पर ठहरा फैंस का ध्यान

हाल ही में गणेश उत्सव के समय राज बिना मास्क के दिखे थे. शिल्पा ने अपने परिवार के साथ हर साल की तरह जुहू स्थित अपने आवास पर भगवान गणेश का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया था. शिल्पा ने इस अवसर पर एक वीडियो भी शेयर किया था. बता दें कि शिल्पा और राज ने साल 2009 में सात फेरे लिए थे. दोनों के दो बच्चे है, जिनका नाम वियान और समीशा है. वियान का जन्म 21 मई को हुआ था जबकि समीशा का जन्म 2020 में सरोगेसी के जरिए हुआ था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola