Dolly Sohi Death: बहन की मौत के कुछ घंटों बाद 'झनक' एक्ट्रेस डॉली सोही का निधन, सर्वाइकल कैंसर ने ली जान
Dolly Sohi Death: सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं झनक एक्ट्रेस डॉली सोही ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 48 साल की डोली ने 8 मार्च को आखिरी सांस ली. उनके निधन पर फैंस काफी दुखी है.
Dolly Sohi Death: सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं झनक एक्ट्रेस डॉली सोही का आज सुबह 48 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके परिवार ने निधन की खबर की पुष्टि की.

ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक डॉली के परिवार ने लिखा, “हमारी प्यारी डॉली आज सुबह-सुबह अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई है. हम इस नुकसान से सदमे की स्थिति में हैं. अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा.”

डॉली ने कई सीरियल्स में काम किया था, जिसमें भाभी, कलश, मेरी आशिकी तुम से ही और खूब लड़ी मर्दानी झांसी की रानी जैसे शोज है. वो झनक में भी नजर आ रही थी.

डॉली को साल 2023 में पता चला कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर का पता चला था. जिसके बाद उन्होंने सीरियल झनक को छोड़ दिया.

डॉली सोही की बहन और टीवी एक्ट्रेस अमनदीप सोही का भी 7 मार्च को निधन हो गया था. एक दिन बाद ही डोली ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो उनके भाई मनु सोही ने बताया कि अमनदीप सोही का निधन पीलिया की वजह से हुआ है. मनु ने कहा, “हां, यह सच है कि अमनदीप अब नहीं रही. उसे पीलिया हो गया था लेकिन हम डॉक्टर से डिटेल पूछने की स्थिति में नहीं हैं.”

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में हॉस्पिटल में डॉली को एडमिट कराया गया था. डॉली को सांस लेने में प्रॉब्लम हो रही थी. इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार देखने को मिला था.

डॉली की पर्सन लाइफ के बारे में बात करें तो उनकी शादी कनाडा स्थित एनआरआई अवनीत धनोवा थी. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम एमिली है.

डॉली के निधन से फैंस काफी दुखी है. उनके पोस्ट और तसवीरों पर उनके चाहने वाले कमेंट्स कर रहे हैं.
Anupama: श्रुति से शादी के लिए अनुज भरेगा हामी! अनुपमा का टूटेगा दिल, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










