Do Patti: कृति सेनन ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- डरावनी सच्चाई जिसे दिखाने के लिए…

Updated:
विज्ञापन
Do Patti

Do Patti

Do Patti: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर, दो पत्ती से निर्माता बनीं. इसी मूवी में पहली बार एक्ट्रेस ने डबल रोल भी निभाया. शशांक चतुर्वेदी की ओर से निर्देशित फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी अच्छा रिव्यू दिया. अब एक्ट्रेस ने मूवी की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Do Patti: कृति सेनन की दो पत्ती, 25 अक्टूबर को रिलीज होने के केवल तीन दिनों के भीतर नेटफ्लिक्स पर #1 ट्रेंडिंग पर पहुंच गई. आकर्षक कहानी और स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स से भी काफी अच्छे रिव्यू मिले. क्राइम थ्रिलर में न सिर्फ कृति ने डबल रोल किया, बल्कि वह निर्माता भी बनी. दो पत्ती की सफलता के बीच, कृति ने कहा कि वह अपने बैनर ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के तहत इस इमोशनल और थ्रिलर प्रोजेक्ट का समर्थन करके काफी खुश हैं.

दो पत्ती की सफलता पर क्या बोली कृति सैनन

कृति सेनन ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “बहुत से लोग कुछ इसी तरह से गुजरे हैं और इस मुद्दे से गहरे स्तर पर जुड़े हैं. इससे मुझे एहसास हुआ कि यह एक ऐसी कहानी है, जो डरावनी वास्तविकता को दिखाती है और इसे बताने, महसूस करने और इसके बारे में बात करने की जरुरत है.

दो पत्ती को बनाने पर क्यों गर्व महसूस कर रही हैं कृति

उन्होंने आगे कहा, “दो पत्ती के साथ हमारा लक्ष्य एक ऐसी फिल्म बनाना था, जो मनोरंजक होने के साथ-साथ एक शक्तिशाली संदेश भी दें. इसे ट्रेंडिंग में देखना और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के साथ खड़ा होना हमारी कल्पना से परे है. यह देखना अविश्वसनीय है कि हमारी कहानी कितनी आगे बढ़ गई है. मैं बहुत खुश और गौरवान्वित हूं कि मैंने एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म के रूप में इस कहानी को बताने का फैसला किया.”

दर्शकों को कैसी लगी थी दो पत्ती

दो अलग-अलग किरदारों को बखूबी निभाने के लिए कृति की फैंस ने काफी तारीफ की थी. एक यूजर ने लिखा, “DoPatti देखी! यह फिल्म बहुत अच्छी है! #कृतिसेनन ने सौम्या और शैली के रूप में बेहतरीन अभिनय किया. काजोल भी बेहतरीन थीं. इस फिल्म का संदेश बहुत महत्वपूर्ण है. कृपया इसे जरूर देखें और अन्य दर्शकों तक पहुंचाए.” एक दूसरे यूजर में लिखा गया, “#DoPatti को जरूर वॉच लिस्ट में शामिल करें.. अलग-अलग किरदार आपके दिल को झकझोर कर रख देगा.”

Also Read- Do Patti Movie Review:कहानी के बिखराव ने दो पत्ती के खेल को बनाया बोझिल

 Also Read- Do Patti Sequel: क्या कनिका ढिल्लों फिर से कैजुअल फेमिनिज्म का रूट लेंगी या इस बार बातें समझदारी की होंगी, क्या कुछ होगा कहानी में, जाने 

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

कृति सेनन ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “बहुत से लोग कुछ इसी तरह से गुजरे हैं और इस मुद्दे से गहरे स्तर पर जुड़े हैं. इससे मुझे एहसास हुआ कि यह एक ऐसी कहानी है, जो डरावनी वास्तविकता को दिखाती है और इसे बताने, महसूस करने और इसके बारे में बात करने की जरुरत है.