Dhurandhar 2: रणवीर के मुरीद हुए शिल्पा शेट्टी और कार्तिक आर्यन, सेलेब्स का रिएक्शन वायरल

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar 2 shilpa shetty reaction screening ranveer singh review

धुरंधर 2 देखने के बाद शिल्पा शेट्टी का रिएक्शन

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद शिल्पा शेट्टी का ‘आग लगा दी’ वाला रिएक्शन वायरल हो गया है. अब दर्शकों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गयी है. जानिए क्या है फिल्म की कहानी और 4 घंटे में हमजा कैसे पाकिस्तान की वाट लगाता है?

विज्ञापन

Dhurandhar 2: जब किसी बड़ी फिल्म की रिलीज से पहले ही सेलेब्स उसके दीवाने हो जाएं, तो समझ जाइए कि मामला कुछ खास है. धुरंधर: द रिवेंज की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला. 18 मार्च 2026 को मुंबई में हुई स्क्रीनिंग के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का रिएक्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. थिएटर से बाहर निकलते वक्त वह अपने परिवार मां सुनंदा शेट्टी, बहन शमिता शेट्टी और पति राज कुंद्रा के साथ नजर आईं. इस दौरान पैपराजी ने उनसे फिल्म का रिव्यू पूछा. इस पर शिल्पा ने बिना देर किए कहा, “आग लगा दी!” उनका ये एक लाइन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई.

शमिता ने भी बताया ‘सुपर्ब’

वहीं, शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी ने भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया और इसे “सुपर्ब” बताया. हालांकि, उन्होंने ज्यादा डिटेल में कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके एक्सप्रेशन काफी कुछ बयां कर रहे थे. धुरंधर के सीक्वल के तौर पर आई इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी. पहले पार्ट की सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी थीं.

कार्तिक आर्यन ने की रणवीर की तारीफ

कार्तिक आर्यन की इंस्टा स्टोरी

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर ‘धुरंधर 2’ के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस फिल्म को ‘बेहतरीन’ बताया. साथ ही उन्होंने लिखा, आदित्य धर ने एक ‘यादगार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस’ दिया है. इसके अलावा उन्होंने रणवीर सिंह की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने तो धमाल ही मचा दिया है

कैसी है फिल्म की कहानी?

रणवीर सिंह इस बार हमजा अल मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो रहस्य, साजिश और खतरनाक हालातों के जाल में फंसा हुआ है. फिल्म की कहानी बदले, धोखे और सस्पेंस का ऐसा मिक्सचर है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. रणवीर सिंह ने अपने गंभीर किरदार से दमदार छाप छोड़ी है. वहीं फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन ने अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से फिल्म में अलग ही जान डाल दी है. बाकी स्टारकास्ट ने भी अपने रोल को मजबूती से निभाया है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2: बड़े साहब के राज से उठा पर्दा, फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola