Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले OTT पर Ranveer Singh की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट, बिलकुल मिस न करें

रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 2, 19 मार्च को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. उससे पहले जानिए रणवीर सिंह की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में और इन्हें OTT पर कहां देखें.
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का सीक्वल ‘धुरंधर 2’ अब 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है. पहले पार्ट ने भारत में लगभग 839 करोड़ रुपए की कमाई की थी और यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. रणवीर की शानदार एक्टिंग और फिल्म की जबरदस्त कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब फैंस धुरंधर 2 को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. ऐसे में, इसके रिलीज से पहले आइए जानते हैं रणवीर सिंह की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में और उन्हें OTT पर कहां देख सकते हैं.
Padmaavat – ₹302.15 करोड़ (भारत)
रणवीर सिंह ने इस भव्य पीरियड ड्रामा में क्रूर शासक अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया. रानी पद्मावती को पाने के लिए उनका जुनून हद पार कर देता है. फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी अहम भूमिका में थे. फिल्म में रणवीर के नेगेटिव रोल की तारीफ दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने की थी.
OTT प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
Singham Again – ₹247.86 करोड़ (भारत)
रोहित शेट्टी की इस कॉप यूनिवर्स फिल्म में शानदार एक्शन और मनोरंजन देखने को मिलता है. फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार और करीना कपूर भी हैं. देशभक्ति और एक्शन का बेहतरीन मेल इसे खास बनाता है.
OTT प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
Simmba – ₹240.30 करोड़ (भारत)
सिम्बा में रणवीर सिंह ने भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर संग्राम भालेराव का रोल निभाया, जो एक घटना के बाद पूरी तरह बदल जाता है. फिल्म में सारा अली खान लीड एक्ट्रेस के रूप में हैं. तो वहीं, अजय देवगन का दमदार कैमियो भी देखने को मिलता है.
OTT प्लेटफॉर्म: Netflix / ZEE5
Sooryavanshi – ₹195.55 करोड़ (भारत)
इस मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म में आतंकवाद के खिलाफ मिशन दिखाया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, जबकि रणवीर सिंह और अजय देवगन कैमियो में नजर आते हैं. फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को काफी पसंद आया था.
OTT प्लेटफॉर्म: Netflix
Bajirao Mastani – ₹184.30 करोड़ (भारत)
यह ऐतिहासिक प्रेम कहानी बाजीराव और मस्तानी के रिश्ते पर आधारित है. रणवीर ने बाजीराव के किरदार में गहराई और जुनून को शानदार तरीके से निभाया. फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं.
OTT प्लेटफॉर्म: JioCinema / Amazon Prime Video
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 से पहले और बाद OTT पर आएगा एंटरटेनमेंट का बवंडर, इस हफ्ते एक दिन भी नहीं होंगे बोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










