सिनेमा हॉल से लेकर एग्जाम हॉल तक धुरंधर का जलवा, पेपर में हमजा का सवाल देख घूमा माथा

धुरंधर 2 से जुड़ा क्वेश्चन पेपर वायरल
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का क्रेज अब सिनेमा हॉल से लेकर एग्जाम हॉल तक पहुंच गया है. वायरल अकाउंट्स पेपर में फिल्म से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर स्टूडेंट्स हैरान भी हुए और खुश भी. जानिए उस क्वेश्चन पेपर के बारे में…
Dhurandhar 2: आजकल फिल्मों का असर सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में भी साफ दिखने लगता है. कुछ ऐसा ही इन दिनों ‘धुरंधर 2’ के साथ देखने को मिल रहा है, जिसका क्रेज हर जगह छाया हुआ है. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का क्रेज अब क्लासरूम तक पहुंच गया है. सोशल मीडिया पर एक अकाउंट्स का पेपर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म से जुड़ा सवाल पूछा गया है.

परीक्षा पेपर देख हैरान हुए स्टूडेंट्स
इस वायरल पेपर में सवाल कुछ इस तरह है, “हमजा अली, रहमान डकैत और उजैर बलोच पार्टनर हैं और 2:2:1 के रेशियो में फिल्म का प्रॉफिट बांटते हैं.” इस सवाल को देखकर स्टूडेंट्स पहले तो हैरान रह गए, लेकिन बाद में इसे देखकर उन्हें मजा भी आया. कई स्टूडेंट्स ने इस पेपर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि पेपर सेट करने वाला भी ‘धुरंधर 2’ का बड़ा फैन लगता है. इस तरह का सवाल एग्जाम में आना अपने आप में काफी अलग और दिलचस्प माना जा रहा है.
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही फिल्म
वैसे भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. सोशल मीडिया पर इसके मीम्स, रील्स और ट्रेंड्स हर जगह छाए हुए हैं. लोग फिल्म को लेकर लगातार बातें कर रहे हैं और इसका क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और बताया जा रहा है कि इसका बजट करीब 400 करोड़ रुपये है. इतनी बड़ी लागत के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.
यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 में दिखीं उर्फी जावेद? फेमस एक्शन सीन हो रहा वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










