Dhanashree Verma चहल से तलाक के बाद दूसरी बार प्यार को हैं तैयार? बोलीं- प्यार के लिए ओपन…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 May 2025 6:23 PM
Dhanashree Verma on Love After Divorce
Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद उनकी एक्स वाइफ और इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा ने खुलासा किया है कि वह अब दूसरे प्यार को लेकर पॉजिटिव हैं. और अब आगे उनकी जिंदगी में अगर प्यार दस्तक देता है तो वह मना नहीं करेंगी.
Dhanashree Verma on Love After Divorce: कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया स्टार धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 2020 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया. शादी के चार साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया और अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. इन दिनों धनश्री अपने करियर और पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान दे रही हैं. लेकिन उन्होंने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में ये साफ किया कि उनका प्यार से भरोसा नहीं टूटा है और वो भविष्य में दोबारा प्यार को मौका देने के लिए तैयार हैं.
दूसरे प्यार को लेकर धनश्री का नजरिया
धनश्री वर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं प्यार के लिए ओपन हूं. अगर फ्यूचर में मेरी लाइफ में प्यार आता है तो मैं उसे नकारूंगी नहीं. मैं हमेशा मानती हूं कि प्यार जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है. वक्त के साथ प्यार को लेकर सोच जरूर बदलती है, लेकिन उसका महत्व नहीं.” उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल वो अपने करियर और फैमिली पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं और खुद को पर्सनली डिवेलप करने में व्यस्त हैं.
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कर रही हैं डेब्यू
धनश्री वर्मा जल्द ही तेलुगू सिनेमा में अपनी पहली फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं. एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना मेरे लिए एक नया अनुभव होगा.”
यूजी को मिला दूसरा प्यार
धनश्री एक तरफ अपने दूसरे प्यार के लिए तैयार हैं. तो वहीं, उनके एक्स पति युजवेंद्र चहल की जिंदगी में प्यार दस्तक दे चूका है, वह और कोई नहीं आरजे महवश हैं. हालांकि, दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त कहते हैं और एक दूसरे के लिए फीलिंग्स आधिकारिक तौर पर दोनों ने बयां नहीं किया है लेकिन अक्सर पार्टी या इवेंट्स में इन्हें एक साथ देखा जाता है. वहीं, इनके फैंस भी इस जोड़ी को रियल लाइफ में चेम्सिट्री बनाते देखना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










