Spirit Movie से बाहर होने पर पहली बार दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरा सच्चा होना…

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :28 May 2025 12:45 PM
विज्ञापन
Deepika Padukone on Prabhas Spirit Movie

Deepika Padukone on Prabhas Spirit Movie

Spirit Movie: दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'स्पिरिट' छोड़ने और संदीप रेड्डी वांगा के डर्टी पीआर गेम के आरोपों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. ऐसे में जानिए दीपिका ने क्या कुछ कहा है.

विज्ञापन

Spirit Movie: प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. संदीप रेड्डी वांगा की ओर से निर्देशित इस मच अवेटेड फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाली थीं. लेकिन भारी शर्तों और फीस डिमांड के चलते दीपिका को फिल्म से हटाए जाने की खबरें सामने आईं. अब इस विषय पर दीपिका पादुकोण ने पहली बार खुलकर बात की है. उनका कहना है कि वह चीजों को संतुलित रखती हैं और वह जानती हैं कि वह ऑथेंटिक और सच्ची हैं. उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है, आइए बताते हैं.

दीपिका का संदीप रेड्डी वांगा को जवाब

दीपिका पादुकोण ने स्टॉकहोम में वोग अरेबिया को दिए एक इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए अपनी सच्चाई और संतुलन की बात की. उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि जो चीज मुझे संतुलित रखती है, वो है मेरा सच्चा होना, और ओथैंटिक होना. जब भी मैं किसी जटिल या मुश्किल हालातों में होती हूं, तो अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनती हूं. ना सिर्फ उस डिफिकल्ट मोमेंट में डिसिजन लेती हूं, बल्कि अंत तक उसी के साथ खड़ी भी रहती हूं. यही चीज मुझे शांति देती है. बस यही वो समय होता है जब मैं सबसे ज्यादा संतुलित महसूस करती हूं.”

वांगा का आरोप: “डर्टी पीआर गेम और स्क्रिप्ट लीक”

पिछले दिनों संदीप रेड्डी वांगा ने भी बिना नाम लिए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि एक एक्ट्रेस ने स्क्रिप्ट लीक की और अपने डर्टी पीआर गेम से उनकी सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया. हालांकि, काफी वक्त तक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण का नाम फिल्म के लिए जोरों पर था. यही वजह है कि संदीप रेड्डी वांगा की बातों के तार लोगों ने दीपिका से जोड़ने शुरू किए, जिसपर अब एक्ट्रेस ने भी बिना नाम लिए वार किया है.

फिल्म से हटने की वजह क्या रही?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये फीस मांगी थी और 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट की शर्त रखी थी. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने प्रॉफिट में हिस्सा मांगा था और तेलुगु डायलॉग्स बोलने से इनकार किया था. ऐसे में ये शर्तें निर्देशक को मंजूर नहीं थीं और इसके बाद दीपिका इस प्रोजेक्ट से अलग हो गईं. अब तृप्ति डिमरी को दीपिका की जगह कास्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 में ट्विस्ट पर ट्विस्ट, हर थिएटर में दिखेंगे अलग-अलग किलर, क्लाइमेक्स भी होगा धांसू

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola