Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को कब अलविदा कहेंगी अभीरा, बोली- जब मेकर्स फैसला करेंगे

Updated:
विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है समृद्धि शुक्ला, फोटो- इंस्टाग्राम

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा का किरदार निभाने वाली समृद्धि शुक्ला ने कहा कि वह शो को तभी छोड़ेंगी, जब मेकर्स को लगेगा कि मेरे जाने का समय आ गया है या फिर शो में नई पीढ़ी की एंट्री होगी.

विज्ञापन

समृद्धि शुक्ला ने टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वह आज टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह शो की शूटिंग के साथ-साथ दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए ऑडिशन भी देती हैं. इस सवाल पर अभिनेत्री ने साफ कहा कि फिलहाल उनके पास इतना समय नहीं है कि वह किसी और काम के बारे में सोच सकें.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है को कब अलविदा कहेंगी समृद्धि शुक्ला

समृद्धि ने पिंकविला संग इंटरव्यू में बताया कि उनका पूरा फोकस इस समय सिर्फ “ये रिश्ता क्या कहलाता है” पर है. उनका मानना है कि जब वह किसी शो का हिस्सा होती हैं तो पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ उसी किरदार को समय देना पसंद करती हैं. उन्होंने कहा कि वह तभी आगे बढ़ेंगी, जब मेकर्स को लगेगा कि मेरे जाने का समय आ गया है या फिर शो में नई पीढ़ी की एंट्री होगी.

ऑडिशन प्रोसेस को लेकर क्या बोली समृद्धि शुक्ला

इंटरव्यू के दौरान समृद्धि ने ऑडिशन प्रोसेस को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने माना कि ऑडिशन देना उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है, क्योंकि वहां हमेशा अनिश्चितता बनी रहती है. नए लोग, नई उम्मीदें और किरदार को सही तरीके से समझ पाने का दबाव उन्हें अजीब महसूस कराता है. वहीं सेट पर काम करने को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि वहां वह खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी महसूस करती हैं. क्योंकि उन्हें अपने किरदार की समझ होती है और वह उस दुनिया से अच्छी तरह जुड़ चुकी होती हैं जिसमें वह परफॉर्म कर रही होती हैं. समृद्धि शुक्ला का अभिरा वाला किरदार आज दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका है. यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें- The Immortals Of Meluha में रणवीर सिंह नहीं निभाएंगे भगवान शिव का किरदार, लेखक ने किया खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola