वायरल वीडियो से खुली Karan Kundrra-Tejasswi Prakash की शादी की पोल? अभिषेक कुमार बोले- कोर्ट मैरिज कर ली

Updated:
विज्ञापन

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की ‘सीक्रेट मैरिज’ का सच क्या है? जानिए अभिषेक कुमार के वायरल वीडियो और करण कुंद्रा के जवाब की पूरी सच्चाई.

विज्ञापन

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash Marriage: टीवी की मशहूर जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से फैल रहा है. इस वीडियो में ‘बिग बॉस’ फेम अभिषेक कुमार कुछ ऐसा कहते नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस हैरान रह गए हैं. अभिषेक इस वीडियो में कह रहे हैं, “भाई उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है.” बस, इसी एक लाइन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और लोग पूछ रहे हैं कि क्या वाकई दोनों की शादी हो गई है?

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो-

अभिषेक कुमार ने क्या कहा?

यह सब तब हुआ जब करण, तेजस्वी और अभिषेक एक साथ ‘लाफ्टर शेफ्स’ नाम के कुकिंग शो की शूटिंग कर रहे थे. मस्ती-मजाक के बीच अभिषेक के मुंह से शादी वाली बात निकली. फैंस को लगा कि शायद अभिषेक को कोई अंदर की खबर पता है, इसलिए उन्होंने सबके सामने यह राज खोल दिया. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ‘TejRan’ (तेजस्वी और करण का निकनेम) के फैंस के बीच खलबली मच गई.

करण कुंद्रा का जवाब क्या है?

जब शादी की ये खबरें बहुत ज्यादा बढ़ गईं, तो खुद करण कुंद्रा ने इस पर चुप्पी तोड़ी. करण ने इन बातों को सिर्फ एक अफवाह बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले 2-4 महीनों से ऐसी बातें चल रही हैं और लोग कहीं से भी कोई स्क्रीनशॉट निकालकर कुछ भी बोल देते हैं. करण के मुताबिक, उनकी शादी की खबर में कोई सच्चाई नहीं है और यह सब सिर्फ मनगढ़ंत बातें हैं.

तेजस्वी ने शादी पर क्या बोला?

सिर्फ करण ही नहीं, तेजस्वी प्रकाश ने भी कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बात की थी. उन्होंने साफ कहा था कि फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है और अभी ऐसा कुछ नहीं होने वाला. तेजस्वी अभी अपने काम पर ध्यान दे रही हैं. उन्होंने बताया कि करण उनके सीनियर हैं और उन्हें उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिलता है.

कैसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी?

करण और तेजस्वी की मुलाकात ‘बिग बॉस’ के घर में हुई थी. वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ. शो खत्म होने के बाद भी दोनों साथ रहे और पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. फैंस को इनकी जोड़ी बहुत पसंद है और वे बेसब्री से इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल दोनों ‘लाफ्टर शेफ्स’ शो में साथ दिख रहे हैं और जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट ‘देसी ब्लिंग’ में भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: The Immortals Of Meluha में रणवीर सिंह नहीं निभाएंगे भगवान शिव का किरदार, लेखक ने किया खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola