मैं सच्चाई के लिए अधिकारियों से न जाने कितनी बार गुहार लगाई, अब धीरे-धीरे हार रही हूं…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Jun 2024 4:55 PM

विज्ञापन

मैंने सच्चाई के लिए अधिकारियों से न जाने कितनी बार गुहार लगाई, मैं अब धीरे-धीरे हार रही हूं…

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बिहार के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने टैलेंट के दम पर बहुत कम समय में फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली थी. उनके किरदार और डायलॉग्स आज भी लोग नहीं भूल पाए हैं. ऐसे में आज उनकी चौथी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बहन श्वेता ने ने एक खास पोस्ट शेयर कर दुःख जाहिर की हैं. मैंने सच्चाई के लिए अधिकारियों से न जाने कितनी बार गुहार लगाई, मैं अब धीरे-धीरे हार रही हूं…

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: बिहार के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने टैलेंट के दम पर बहुत कम समय में फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली थी. उनके फैंस आज भी उनके इंसाफ के लिए आए दिन ट्विटर पर ट्रेंड कराते रहते हैं. उनके किरदार और डायलॉग्स आज भी लोग नहीं भूल पाए हैं. ऐसे में आज उनकी चौथी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बहन श्वेता ने ने एक खास पोस्ट शेयर कर दुःख जाहिर की हैं. मैंने सच्चाई के लिए अधिकारियों से न जाने कितनी बार गुहार लगाई, मैं अब धीरे-धीरे हार रही हूं…

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. जिनकी मौत की मिस्ट्री आज भी नहीं सुलझ पाई. आज उनको दुनिया छोड़े 4 साल हो गए उसके बाद भी उनके फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं. आज सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने उनकी डेथ एनीवर्सरी पर कुछ पोस्ट शेयर की है, जिन्हें देख फैंस की आंखें भी यकीनन नम हो गईं होंगी.

ठीक चार साल पहले हुआ था निधन

बता दें कि ठीक चार पहले आज ही के दिन यानी 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का आकश्मिक निधन हो गया था. उनकी पार्थिव शरीर बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में पाया गया था. उनके निधन की खबर के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री में सनसनी मच गई थी. उनके दुनिया छोड़ जाने की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इनकी मौत के बाद हीं फ़िल्म इंडस्ट्री भी डाउनफॉल में चली गई थी. आज एक्टर की चौथी बरसी पर उनके फैंस, रिश्तेदार व परिवार के लोग उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं.

भावुक हुई बहन श्वेता सिंह कीर्ति

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर अपने भाई की बातें उनके फैंस से सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. उनको याद कर उनकी पुरानी फ़ोटो वीडियो भी शेयर करती रहती है. आज सुशांत की चौथी डेथ एनिवर्सरी पर भी उन्होंने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बहनों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. वहीं दूसरा वीडियो जो पोस्ट की हैं वो सुशांत के प्रेयर मीट का है. इसे शेयर कर श्वेता ने इमोशनल नोट भी लिखा है.

भाई के जाने पर हर दिन हार रही हैं श्वेता

श्वेता सिंह ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा है की, भाई, तुम्हें हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए हैं और हमें अभी तक नहीं पता कि 14 जून 2020 को आखिर हुआ क्या था? आपकी मौत एक रहस्य बनी हुई है. मैं असहाय महसूस करती हूं. मैंने सच्चाई के लिए अधिकारियों से न जाने कितनी बार गुहार लगायी है. मैं धीरे-धीरे हार रही हूं. लेकिन आज, आखिरी बार, मैं हर उस इंसान से पूछना चाहती हूं जो इस मामले में मदद कर सकता है, अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें- क्या हम यह जानने के लायक नहीं हैं कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ?”

वीडियो का लिंक- https://www.instagram.com/p/C8LdUDsyw4r/?igsh=eG1lYWQ4djh4ZWc3

बता दें कि सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था. पांच भाई-बहनों में वह सबसे छोटे थे. बता दें कि उसके बाद उनकी मां का निधन हो गया था. एक्टर की मां के निधन के बाद उनका पूरा परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हुआ था. आज भी उनका पूरा परिवार और उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने इस दुख से बाहर नहीं आ पाई हैं.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola