De De Pyaar De 2: रणवीर सिंह जैसा स्वैग और लव-ट्रायंगल का तड़का- कौन है आयाशा का आशिक मीजान जाफरी?
De De Pyar De 2: फिल्म में मीजान जाफरी की धमाकेदार एंट्री कहानी को लव-ट्रायंगल में बदल देती है. रणवीर-स्टाइल एनर्जी, हैंडसम लुक और चार्म से वह फिल्म में नई ताजगी, ट्विस्ट और नया रोमांस लेकर आते हैं. जानिए कौन है आयशा का आशिक मीजान जाफरी?
De De Pyaar De 2 की कहानी वैसे तो आयशा और उसकी उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन मजा तब बढ़ जाता है जब मीजान जाफरी की धमाकेदार एंट्री होती है. उनके आते ही प्यार-मोहब्बत का मामला सीधा लव-ट्रायंगल में बदल जाता है. ऊपर से उनका लुक और एनर्जी कई बार रणवीर सिंह की याद दिला देती है. मीजान का किरदार आयशा को पटाने की पूरी कोशिश करता है, जिससे फिल्म में एक नया ट्विस्ट, कॉन्फिडेंस भरा चार्म और थोड़ी-सी टक्कर भी जुड़ जाती है.
हैंडसम यंग लवर का किरदार
मीजान जाफरी ने ‘दे दे प्यार दे 2’ में एक फ्रेश, हैंडसम यंग लवर का किरदार निभाया है. उनकी एंट्री इंटरवल के बाद होती है, और आते ही अपनी एक्टिंग, डांस और चार्म से पूरी स्क्रीन पर छा जाते हैं. कहानी असल में रकुल प्रीत सिंह यानी आयशा और उसके परिवार की उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसी बीच मीजान, आयशा के प्रेमी के रूप में सामने आते हैं और अजय देवगन के किरदार से एक तरह की लव-ट्रायंगल बन जाती है. इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई है.
संजय लीला भंसाली की फिल्मों में भी किया काम
मीजान जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की. बाद में उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाना शुरू किया. उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म “बाजीराव मस्तानी” और “पद्मावत” में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है और रणवीर सिंह के बॉडी डबल भी रहे हैं. एक्टिंग में उन्होंने अपना डेब्यू 2019 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म “मलाल” से किया था, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब प्रशंसा हुई और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए सेलेक्ट भी किया गया. इसके बाद उन्हें “हंगामा 2” और “यारियां 2” जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला. हाल में वे ‘दे दे प्यार दे 2’ जैसी बड़ी फिल्म में अहम किरदार निभाया, जो उनकी बढ़ती पॉपुलेरिटी को दर्शाता है.
एक्टिंग बैकग्राउंड वाली फैमिली से आते हैं मीजान
मीजान, जिन्हें आप अक्सर उनकी फिल्मों और स्टाइलिश लुक की वजह से पहचान लेते होंगे, असल में एक ऐसे परिवार से आते हैं जहां एक्टिंग और म्यूजिक खून में ही शामिल हैं. उनके पापा जावेद जाफरी खुद बेहतरीन एक्टर-डांसर हैं और दादा जगदीप बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन रहे हैं. इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि मीजान बचपन से ही कैमरे और कला की दुनिया से घिरे हुए थे. अपनों के प्रति उनका लगाव भी काबिले-तारीफ है. मीजान खुद बताते हैं कि वे अपनी मां से बेहद जुड़े हुए हैं और पिता को एक सख़्त लेकिन सही दिशा देने वाला गार्जियन मानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










