कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान से एयरपोर्ट पर की गई बदतमीजी, कहा गया- कन्नड़ में बात करो, डांसर ने बताई पूरी बात

Updated:
विज्ञापन
कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान से एयरपोर्ट पर की गई बदतमीजी, कहा गया- कन्नड़ में बात करो, डांसर ने बताई पूरी बात

सलमान युसूफ खान ने वीडियो पोस्ट कर लंबा-चौड़ा नोट लिखा है. इसमें वो बताते है कि केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई जाने के क्रम में मैं इमीग्रेशन ऑफिसर से मिला. इस दौरान उन्होंने मुझे कन्नड़ में बात नहीं करने पर परेशान किया.

विज्ञापन

Salman Yusuff Khan Video: डांस इंडिया डांस फेम डांसर और कोरियोग्राफर सलमान युसूफ खान (Salman Yusuff Khan) का लेटेस्ट वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अपने साथ हुए एक घटना के बारे में बताते दिख रहे है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक इमीग्रेशन ऑफिसर ने कन्नड़ नहीं आने पर उनके साथ बदतमीजी की. इस घटना के बारे में उन्होंने वीडियो में बताया है.

सलमान युसूफ खान का वीडियो

सलमान युसूफ खान ने वीडियो पोस्ट कर लंबा-चौड़ा नोट लिखा है. इसमें वो बताते है कि केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई जाने के क्रम में मैं इमीग्रेशन ऑफिसर से मिला. इस दौरान उन्होंने मुझे कन्नड़ में बात नहीं करने पर परेशान किया. हालांकि सलमान ने उन्हें समझाया कि वो इस भाषा को समझते है, लेकिन अच्छे से इसे बोल नहीं पाते. साथ ही बताया कि उनका जन्म बेंगलुरु में हुआ है, लेकिन वो सऊदी अरब में पले-बढ़े है.

कन्नड़ नहीं जानने पर सलमान के साथ हुई बदतमीजी

सलमान युसूफ खान ने बताया कि उस ऑफिसर ने कन्नड़ में बोलना जारी रखा और मेरा पासपोर्ट दिखाकर कहते है कि आप और आपके पिता का जन्म बेंगलुरु में हुआ है आपको कन्नड़ नहीं आता. कोरियोग्राफर ने बताया कि इमीग्रेशन ऑफिसर ने उनसे ये भी कहा कि वो उन्हें संदिग्ध व्यक्ति करार कर सकते है. इसपर सलमान ने पूछा कि वो किस बात पर उनपर शक कर सकते है. उन्होंने कहा कि वह किसी भी चीज में मुझे सस्पेक्ट बता सकते हैं. इसके बाद कोरियोग्राफर ने उनसे कहा कि, ट्राई मी.

Also Read: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम ‘नायरा’ ने अस्पताल से शेयर की अपनी तसवीर, फैंस हुए परेशान, जानें पूरा मामला
सलमान युसूफ खान ने कही ये बात

सलमान युसूफ खान ने कहा, मैंने उनसे कहा कि अगर आप जैसे अनपढ़ लोग इस देश में रहते हैं तो यह देश कभी विकसित नहीं होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना की शिकायत हवाईअड्डे के अधिकारियों से करने की कोशिश की लेकिन कोई मुझे गाइड करता नजर नहीं आ रहा. उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि मुझे बंगलौरियन होने पर गर्व है लेकिन आज मैंने जो कुछ भी झेला है वह अस्वीकार्य है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola