जब श्वेता तिवारी संग चिराग पासवान ने इस सॉन्ग पर जमकर लगाये थे ठुमके, VIDEO देख आप भी कहेंगे- क्या बात है…

Chirag Paswan Song: चिराग पासवान और श्वेता तिवारी का गाना ‘कट्टो गिलहरी’ इन-दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. गाने में दोनों स्टार्स जमकर एक दूसरे संग ठुमके लगा रहे हैं. 1 करोड़ से अधिक बार देखा गया और 68,000 से अधिक लाइक्स वाले इस सॉन्ग पर फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं.
Chirag Paswan Song: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और अब सांसद चिराग पासवान ने पहले एक्टिंग में हाथ आजमाया था. उन्होंने कंगना रनौत के साथ एक फिल्म की थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये बुरी तरह फ्लॉप हो गई. जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग को टाटा-बाय-बाय कह दिया था. अब बिहार से निर्वाचित होने के बाद चिराग संसद बन गए हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें टीवी इंडस्ट्री की क्वीन श्वेता तिवारी के साथ जबरदस्त डांस कर रहे हैं.
चिराग पासवान ने इस सॉन्ग पर जमकर लगाये थे ठुमके
श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग और जबरदस्त डांस स्कील्स से फैंस का दिल जीतना बखूबी जानती हैं. उन्होंने चिराग पासवान के साथ “कट्टो गिलहरी” नाम से एक गाना किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस गाने पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 68 हजार से ज्यादा लाइक्स के साथ काफी कमेंट्स हैं. जावेद अख्तर ने फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ का गाना ‘कट्टो गिलहरी’ लिखा था, जिसका संगीत साजिद वाजिद ने दिया था.
चिराट के गाने पर फैंस कर रहे हैं कमेंट
‘मिले ना मिले हम’ फिल्म में चिराग पासवान, कंगना रनौत, सागरिका घाटगे और कबीर बेदी मेन लीड में थे. वीडियो पर फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”चिराग पासवान हमेशा से ही स्मार्ट रहे हैं… उनके डांस मूव्स कातिलाना है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”चिराग का ये गाना आज सुना.. वाकई में धमाकेदार और जोरदार है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वाह क्या बात है… चिराग का इतना क्रेज है कि उनके बारे में सब कुछ जानना चाहता हूं. क्या स्मार्ट लग रहे हैं.” बता दें कि नेता बनने से पहले, चिराग पासवान ने अभिनय में अपना करियर बनाया, 2011 में निर्देशक तनवीर खान की फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ से डेब्यू किया था.
चिराग कुमार पासवान के बारे में
चिराग कुमार पासवान दिवंगत सांसद और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे हैं.वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व अभिनेता हैं, जिन्होंने पहले जमुई लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य (सांसद) के रूप में कार्य किया था. 2024 के आम चुनाव में, चिराग पासवान ने हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. चिराग पासवान का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को हुआ था. उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान की शादी अमृतसर की रहने वाली रीना शर्मा से हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










