Chhaava Box Office Collection: भारी गिरावट के साथ 33वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई, जानें मंगलवार को फ्लॉप हुई या हिट
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Mar 2025 6:47 PM
Chhaava lifetime box office collection
Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की पीरियड फिल्म अपने पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. आइये जानते हैं 33 दिनों में इसने कितनी कमाई की.
Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज छावा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए धुआंधार कमाई की. 14 फरवरी को रिलीज हुई ऐतिहासिक ड्रामा साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने शाहरुख खान की पठान और रणबीर कपूर की एनिमल के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. आइये जानते हैं पांचवें हफ्ते के मंगलवार को मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.
छावा ने 33वें दिन की कितनी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार 33वें दिन यानी मंगलवार को छावा के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. मूवी ने सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 1.34 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 566.64 करोड़ हो गया. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक 750 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
छावा का अब तक का कलेक्शन
- Chhaava Week 1 Box Office Collection- 219.25 करोड़
- Chhaava Week 2 Box Office Collection- 180.25 करोड़
- Chhaava Week 3 Box Office Collection- 84.05 करोड़
- Chhaava Week 4 Box Office Collection- 55.95 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 29- 7.25 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 30- 7.9 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 31- 8 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 32- 2.65 करोड़
- Chhaava Box Office Collection Day 33- 1.34 करोड़
Chhaava Box Office Collection- 566.64 करोड़
छावा के बारे में
छावा शिवाजी सावंत के इसी नाम के मराठी उपन्यास पर आधारित है. लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित, फिल्म मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक है. इसमें अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका में हैं, साथ ही रश्मिका मंदाना, दिव्या दत्ता और डायना पेंटी भी सहायक भूमिकाओं में नजर आ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










