Celebrity MasterChef: दीपिका कक्कड़ ने बीच में ही छोड़ा शो, सामने आ गई वजह, अब सिर्फ रह गए 9 कंटेस्टेंट्स

Updated:
विज्ञापन
Celebrity MasterChef: दीपिका कक्कड़ ने बीच में ही छोड़ा शो, सामने आ गई वजह, अब सिर्फ रह गए 9 कंटेस्टेंट्स

Celebrity MasterChef: शो’सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ से दीपिका कक्कड़ टीवी की दुनिया पर वापसी कर रही है. हालांकि अब सुनने में आ रहा है कि दीपिका सो छोड़ चुकी है. आखिर किस वजह से उन्होंने शो से किनारा किया, इसकी वजह आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Celebrity MasterChef: ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रही है. शो में उन्हें देखकर फैंस काफी खुश है क्योंकि उन्होंने 4 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी की. हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर खबर चल रही कि दीपिका ने शो को बीच में ही क्विट कर दिया है. उन्होंने किस वजह से शो को छोड़ा, इसकी वजह सामने आ चुकी है. सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दीपिका की को-स्टार उषा नाडकर्णी ने बताया कि हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया.

इस वजह से दीपिका कक्कड़ ने छोड़ा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो

रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही उषा नाडकर्णी ने आजतक से बातचीत में दीपिका कक्कड़ के शो छोड़ने की बात को कंफर्म किया. उन्होंने कहा कि, ”उसकी तबीयत ठीक नहीं और उसके हाथ का कुछ प्रॉब्लम है. इसलिए उसने शो छोड़ दिया. उसने एक बार डॉक्टर को दिखाया और दर्द ठीक हो गया था. लेकिन उसका दर्द फिर से चालू हो गया. ऐसे में उसने कहा कि शो से बार-बार आना जाना अच्छा नहीं लगता. लोग क्या बोलेंगे. ऐसे में उसने शो छोड़ दिया.” वहीं, दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था कि दीपिका के हाथ का दर्द पुराना है और वह वापस आ गया है. डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है.

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में अब कौन-कौन बचे?

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ को फराह खान होस्ट करती हैं और शो से चंदन प्रभाकर और अभिजीत सावंत बाहर हो चुके हैं. सबसे पहले चंदन का शो से पत्ता कटा था. फिलहाल शो में अभी उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, कबिता सिंह, तेजस्वी प्रकाश, फैसल शेख, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम हैं. कुछ समय पहले ही आयशा जुल्का ने बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री ली.

यह भी पढ़ें- Celebrity MasterChef: फूट-फूटकर रोने लगी दीपिका कक्कड़, कहा- मैं आज उन्हें रिप्रेजेंट करती हूं जिन्हें…

यह भी पढ़ें- Dipika Kakar Birthday: 38 की हुई दीपिका कक्कड़, ‘ससुराल सिमर का’ से पहले इन सीरियल्स में किया था काम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola