VIRAL VIDEO: सांप के हमले से बचने के लिए बिल्ली ने किया कुछ ऐसा, लोग हुए हैरान, आप भी देखिए ये वीडियो

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Dec 2023 4:42 PM

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप और बिल्ली आमने-सामने खड़े दिख रहे हैं. अपने बचाव में बिल्ली ने इस हिसाब से रिएक्ट किया कि लग रहा था जैसे उसे पहले से ही पता था की उसपर हमला होने वाला है.

विज्ञापन

शेर, भालू, हाथी, लोमड़ी इन सब की लड़ाई के किस्से तो सभी जानते है. कुछ हमने किताबों में पढ़ी हैं और कुछ हमने टीवी पर देखी है. अब एक ही जंगल में अगर अलग-अलग जानवर रहेंगे तो लड़ाई तो लाजमी है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो जानवर लड़ते दिख रहे है. ये जानवर और कोई नहीं बल्कि सांप और बिल्ली है. दोनों को लड़ते हुए आपने शायद ही कभी देखा होगा. सांप के हमले से बचने के लिए बिल्ली ने किया ऐसा, जिसे आपको देखना चाहिए.

सांप और बिल्ली की लड़ाई

सांप और बिल्ली? जी हां आप को भी सुनकर कुछ अजीब लगा होगा ना, ठीक ऐसे ही हमें भी ये कॉम्बो थोड़ा अजीब लगा था. जब हमने ये वीडियो देखा तो हम भी हैरान हो गए. इस वीडियो में एक सांप और बिल्ली आमने-सामने खड़े दिख रहे हैं. जैसे ही सांप बिल्ली को झड़पने के लिए अपना फन निकालता है तो उससे पहले ही बिल्ली काफी ज्यादा तेज गति में पहले ही उसका मुकाबला कर लेती है और अपना बचाव करती है. बिल्ली के इस इंस्टेंट रिएक्शन पर लोग बड़े ही आश्चर्यचकित हैं. अपने बचाव में बिल्ली ने इस हिसाब से रिएक्ट किया कि लग रहा था जैसे उसे पहले से ही पता था की उसपर हमला होने वाला है. वाकई बिल्ली के प्रेजेंस ऑफ माइंड तो तारीफ के काबिल है. इस वायरल वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर कई लोगों ने शेयर किया है.

https://twitter.com/MindchangerX/status/1730133097885454403

लोग बिल्ली की हरकत पर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे

लोग बिल्ली की इस सुपरफास्ट रफ्तार को देखकर बेहद ही हैरान हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन में ये भी लिखा गया है की सांप के रिएक्ट करने का जो औसतन समय है वो 20 से 70 मिलीसेकंड का है, जबकि सांप का औसतन समय 44 से 70 मिलीसेकंड का है. इस सांप और बिल्ली की झड़प को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और बिल्ली के सुपरफास्ट रिएक्शन पर तो लोगों की हंसी ही नही रुक रही.

Also Read: फ्लाइट में 2 साल के इस छोटे बच्चे ने किया कुछ ऐसा, लोग हुए उसके दीवाने, तेजी से वायरल हो रहा ये VIDEO

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola