Border 2 में क्यों नहीं हैं तब्बू? प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई, सनी देओल का रोल भी बदला

Updated at : 20 Jan 2026 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
Border 2 sunny deol with tabu and story concept producer statement varun dhawan ahan shety

बॉर्डर फिल्म में सनी देओल के साथ एक्ट्रेस तब्बू

Border 2: 29 साल बाद ‘बॉर्डर 2’ आ रही है. सनी देओल नए किरदार में दिखने वाले हैं. तब्बू के न होने पर प्रोड्यूसर ने खुद वजह बताई है. प्रोड्यूसर ने तब्बू को लेकर साफ कर दिया है कि पहली फिल्म में कहानी दूसरी थी और अभी सिक्वल में स्क्रिप्ट बिल्कुल अलग है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Border 2: साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. अब करीब तीन दशक बाद इसका सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ आने वाला है, जिसमें एक बार फिर सनी देओल देशभक्ति का जोश भरते नजर आएंगे. हालांकि, फैंस को यह जानकर थोड़ा झटका लगा कि पहले पार्ट की अहम कलाकार तब्बू इस बार फिल्म में नहीं होंगी. अब इस पर फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने खुलकर वजह बता दी है.

बॉर्डर टू की कहानी अलग

दरअसल, निधि दत्ता ने साफ कहा कि तब्बू को फिल्म से बाहर रखना कोई संयोग नहीं, बल्कि कहानी की जरूरत थी. उन्होंने बताया कि ‘बॉर्डर 2’ पहले पार्ट की कहानी को आगे नहीं बढ़ाती, बल्कि एक नई जंग और नए किरदारों के साथ सामने आएगी. पहले पार्ट में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चंदपुरी के रोल में थे और तब्बू उनकी पत्नी बनी थीं. लेकिन इस बार सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर का किरदार निभा रहे हैं, इसलिए कहानी में तब्बू के कैरेक्टर की जगह नहीं बन पाई. इस बार सनी देओल की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल मोना सिंह निभा रही हैं.

ये रहा बॉर्डर 2 का टीजर

सनी देओल के साथ नजर आएंगे वरुण, दिलजीत और अहान

फिल्म में इस बार नई और युवा स्टारकास्ट भी देखने को मिलेगी. सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. मेकर्स का मानना है कि यह नई टीम आज के दर्शकों से बेहतर कनेक्ट कर पाएगी. निधि दत्ता ने यह भी बताया कि ‘बॉर्डर 2’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने उन्हें और उनके पिता जे.पी. दत्ता को कई वीर सैनिकों की कहानियां सौंपी थीं और कहा था कि इन शहीदों की कहानियां देश को पता चलनी चाहिए. उनके निधन के बाद यह फिल्म उनके सपने को पूरा करने जैसा है.

बता दें, ‘बॉर्डर 2’ इसी महीने के 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है और मेकर्स इसे पहले पार्ट से भी ज्यादा भव्य बनाने की कोशिश में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें: Desh Bhakti Movies 2026: बॉर्डर 2 के बाद इन फिल्मों में दिखेगा देशभक्ति का असली जोश, फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola