कौन है जैस्मीन वालिया, हार्दिक पांड्या से उड़ी डेटिंग की अफवाह, नेट वर्थ जान नहीं होगा यकीन

Hardik pandya rumored girlfriend Jasmin Walia Viral Video
Hardik pandya rumored girlfriend Jasmin Walia: ब्रिटिश गायिका जैस्मीन वालिया को जब से फैंस ने भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान देखा है, तब से उनके बारे में जानना चाहते हैं. ऐसे में आपको बताते हैं कौन है जैस्मीन.
जैस्मीन वालिया का नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच में जैस्मीन भारतीय टीम को सपोर्ट करती दिखी. जब कैमरा मैन ने उनपर कैमरा फोक्स किया, तब जैस्मीन ने स्टैंड से फ्लाइंग किस भी किया. उनके अंदाज और स्टाइलिश लुक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. एक बार फिर से जैस्मीन और हार्दिक के रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ने लगी. कहा जा रहा है कि दोनों एक -दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इसपर अभी तक दोनों में से किसी ने भी कुछ कहा नहीं है. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि जैस्मीन वालिया कौन है.
कौन है जैस्मीन वालिया?
जैस्मीन वालिया एक ब्रिटिश सिंगर, एक्ट्रेस और टीवी पर्सनालिटी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 714K फॉलोअर्स हैं और वह 668 लोगों को फॉलो करती है. इंस्टा पर वह हार्दिक पांड्या को फॉलो करती है और उनके पोस्ट पर उनके लाइक्स भी होते हैं. इंस्टा पर उनकी बेहद ग्लैमरस तसवीरें मौजूद है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. अलग-अलग पोज में उनकी कई बेहद खूबसूरत तसवीरें इंस्टा पर है. जैस्मीन ने कई पंजाबी और इंग्लिश गानों को अपनी आवाज दी है. जैस्मीन को ब्रिटिश रियलिटी शो The Only Way Is Essex से काफी लोकप्रियता मिली. उनके सॉन्ग Bom Diggy Diggy को कार्तिक आर्यन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में भी शामिल किया गया था. ये सॉन्ग काफी वायरल हुआ था.
क्या जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हार्दिक पांड्या?
हार्दिक पांड्या और जैस्मीन वालिया ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ कहा नहीं है और ना ही पुष्टि की है. हालांकि मैच में जैस्मीन को देखने के बाद फैंस दोनों के डेटिंग को लेकर कयास लगाने लगे. उन दोनों के रोमांस की अफवाह तब उड़ी जब क्रिकेटर वेकेशन के लिए ग्रीस में वेकेशन मनाने गए थे. दोनों की सोशल मीडिया इंटरैक्शन और ग्रीस में कथित छुट्टियां बिताने की खबरों ने डेटिंग की अफवाहों को और बढ़ा दिया. बता दें कि हार्दिक ने पहले नताशा स्टेनकोविक से शादी किया था, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं.
Prabhat Khabar Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Prabhat Khabar Premium Story- Mughal Harem Stories : मुगल महिलाएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










