Gadar 2: सनी देओल जब पेट्रोल पंप पर अकेले ही लड़ पड़े थे 4 गुंडों से, किस्सा जानकर चौंक जाएंगे आप!

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Feb 2023 6:51 AM

विज्ञापन

sunny deol highest grossing movies

सनी देओल असल जिंदगी में भी हीरो है. दरअसल, एक्टर के भाई बॉबी देओल ने कपिल शर्मा शो में एक किस्सा सुनाया था. बॉबी ने कॉलेज के दिनों के बारे में बताते हुए कहा था कि भैया फिल्म बेताब की शूटिंग कर रहे थे.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी देओल (Sunny Deol) की आने वाली फिल्म ‘गदर-2’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है. फिल्म के पोस्टर के जरिए डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इसके रिलीज डेट का खुलासा किया था. फिल्म में एक बार फिर से तारा सिंह एक्शन मोड में दिखेंगे. फिल्मों में दमदार अंदाज में दिखने वाले एक्टर असल जिंदगी में भी हीरो है. एक बार एक्टर अकेले ही गुंडों से भिड़ गए थे.

अकेले गुंडों से भिड़ गए थे सनी देओल

सनी देओल असल जिंदगी में भी हीरो है. दरअसल, एक्टर के भाई बॉबी देओल ने कपिल शर्मा शो में एक किस्सा सुनाया था. बॉबी ने कॉलेज के दिनों के बारे में बताते हुए कहा था कि भैया फिल्म बेताब की शूटिंग कर रहे थे. इस बीच मैं भाई और उसके दोस्तों के साथ जा रहा था. रास्ते में हम एक पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाने के लिए रुके. यहां भाई का गुंडों से झगड़ा हो गया.

बॉबी देओल ने सुनाया था किस्सा

बॉबी देओल ने आगे बताया था, यहां अकेले भाई ने 4 लोगों की पिटाई कर दी. भाई का कोई भी दोस्त गाड़ी से नीचे नहीं उतरा. साथ ही बॉबी ने ये भी बताया था कि कॉलेज में सनी काफी लड़ाई-झगड़ा करते थे. वहीं, फिल्म के प्लॉट के बारे में बात करें तो, गदर 2 तारा सिंह और उनके बेटे चरणजीत के बीच अटूट पिता-बेटे के रिश्ते पर फोकस करेगी. बेटे का किरदार उत्कर्ष शर्मा नजर आयेंगे जो एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभाएंगे. खबरों की मानें तो कहानी 1970 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती हुई 20 साल का लीप लेगी. इस बार तारा सिंह अपनी पत्नी सकीना के लिए नहीं बल्कि बेटे की जान बचाने के लिए सीमा पार करेंगे. ये मूवी इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read: सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि के किसिंग सीन पर जब सेंसर बोर्ड ने चला दी थी कैंची, एक्ट्रेस ने बताया…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola