दीपिका पादुकोण ने इस बात को लेकर कंगना रनौत का उड़ाया मजाक! कहा- सिर्फ पैसों के लिए...

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 May 2023 5:37 PM

विज्ञापन

2014 में दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत ने साथ में एक इंटरव्यू दिया था. इसमें जब उनसे पूछा गया कि 'क्या आपने सिर्फ पैसे के लिए एक फिल्म साइन की है?' दीपिका ने इसपर कहा 'कभी नहीं' जबकि कंगना ने अलग जवाब दिया था.

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. दीपिका और कंगना ने अपनी कड़ी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों से पैसों के लिए फिल्म साइन करने के बारे में पूछा गया था. इसपर कंगना- दीपिका का जवाब अलग-अलग था. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

आपने सिर्फ पैसे के लिए एक फिल्म साइन की है?

2014 में दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत ने साथ में एक इंटरव्यू दिया था. इसमें जब उनसे पूछा गया कि ‘क्या आपने सिर्फ पैसे के लिए एक फिल्म साइन की है?’ दीपिका ने इसपर कहा ‘कभी नहीं’, जबकि कंगना ने खुलकर जवाब दिया, ‘हां, मैंने सिर्फ पैसे के लिए किया है.’ क्वीन कंगना ने बताया, “बात मेरे करियर की है, जिस तरह से मेरा ग्राफ रहा है, आपने देखा होगा कि कभी-कभी अच्छी फिल्में आती हैं, और कुछ फिल्में दूसरों के हिसाब से अच्छी नहीं होती हैं.”

कंगना ने कहा था- मेरे सामने ऐसी…

कंगना रनौत ने आगे कहा था, ”मेरे सामने ऐसी परिस्थितियों आई है, जहां मुझे चुनना होता है कि शादी में मुझे डांस करना है या एक फिल्म करना है. मुझे क्राउड फोबिया है, मुझे स्टेज फीयर है. मैं एक ऐसी फिल्म करना पसंद करती हूं जो शायद अच्छा प्रदर्शन ना करें या शायद कुछ ऐसा हो जिसमें मैं नहीं होना चाहती. लेकिन मुझे यह करना बहुत आसान लगता है.”

Also Read: ऐश्वर्या राय के Cannes लुक का विवेक अग्निहोत्री ने उड़ाया मजाक! ट्रोल होने पर दी सफाई, बोले- मेरे कमेंट का…
दीपिका पादुकोण ने कहा था- फिल्मों का चुनाव…

वहीं, दीपिका पादुकोण ने कहा, फिल्मों का चुनाव, वे फिल्में कैसी चलती हैं, हमें यह पसंद है या नहीं, यह फिल्म की सफलता या असफलता है जो आपको बनाती है कि आप कौन हैं. पैसे कमाने के और भी रास्ते है. अवार्ड शो करें, अपनी उपस्थिति दें, लेकिन आपकी फिल्में वास्तव में आपके करियर को तय करती हैं. मुझे नहीं लगता, मैं ऐसी फिल्म चुनूंगी जो मुझे सिर्फ अच्छा पैसा दे रही हो. मुझे नहीं लगता कि किसी को फिल्म के लिए अपनी पसंद को जोखिम में डालना चाहिए जब तक कि उसने यह नहीं कहा कि वह अलग फिल्मों के अलावा कुछ और करने में सहज नहीं है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola