कट बोलने के बाद भी Kiss करता रह गया था वो… बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का सालों बाद झलका दर्द

Updated:
विज्ञापन
कट बोलने के बाद भी Kiss करता रह गया था वो… बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का सालों बाद झलका दर्द

सयानी गुप्ता अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब इंटीमेट सीन्स करने पर बात की. उन्होंने खुलासा किया किया कि एक सीन के बाद उनके को-एक्टर ने फायदा उठाने की कोशिश की.

विज्ञापन

फिल्मों से लेकर ओटीटी तक में आजकल दर्शकों को बोल्ड और इंटीमेट सीन्स परोसे जा रहे हैं. महिला कलाकारों को इसे फिल्माना पड़ता है. हालांकि कई बार खबरें आई हैं कि ऐसे सीन्स करते वक्त एक्टर्स उनकी स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. कई अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खुलेआम कॉलआउट करती हैं. इस लिस्ट में अब फोर मोर शॉट्स प्लीज एक्ट्रेस सयानी गुप्ता भी शामिल हो गई हैं. सयानी गुप्ता ने हाल ही में खुलासा किया कि एक बार जब वह एक इंटीमेट सीन शूट कर रही थीं, तो उनके को-एक्टर ने फायदा उठाने की कोशिश की थी.

सीन कट होने के बाद भी सयानी को किस करते रहे एक्टर

सयानी गुप्ता ने रेडियो नशा संग बातचीत में खुलासा किया कि कैसे वह एक इंटीमेट सीन शूट कर रही थीं, तो डायरेक्टर के कट कहने के बाद भी एक्टर ने उन्हें किस करना बंद नहीं किया. सयानी ने कहा, ”कई लोग सीन का फायदा उठाते हैं. ऐसी घटनाएं मेरे साथ भी घट चुकी हैं. एक बार डायरेक्टर के कट कहने के बाद भी एक एक्टर मुझे किस करता रहा. इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता है.”

शॉर्ट ड्रेस की पहनकर अन्कम्फर्टबल हो जाती थी सयानी

सयानी ने एक और किस्सा शेयर किया. जहां ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के पहले सीजन की शूटिंग के दौरान उन्हें शॉर्ट ड्रेस बनकर समंदर किनारे लेटना था. आसपास क्रू के 70 लोग थे. एक्ट्रेस ने कहा, उस वक्त मैं बहुत अन्कम्फर्टबल महसूस कर रही थी, क्योंकि मैं रेत पर लेटी हुई थी और मेरे सामने करीब 70 लोग थे.

Also Read- Box Office Report: विजय सेतुपति की महाराजा ने चीन में मचाया गदर, प्री-स्क्रीनिंग में कमाए इतने करोड़

Also Read- Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनते ही ईशा ने दोस्ती रखी साइड, विवियन-अविनाश बोले- गलत लड़की को…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola