Baarish Songs: अगर आपके शहर में हो रही बारिश, तो बॉलीवुड के इन गानों के साथ करें एंजॉय, VIDEO
अगर बारिश में बॉलीवुड के गानों को नहीं सुना तो फिर मौसम का मजा फीका रह जाएगा. बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है जिसमें एक्टर-एक्ट्रेस झमाझाम बारिश में रोमांस करते दिखते है. ऐसे कई गाने भी है जो बारिश में फिल्माया गया है.
Baarish Songs: कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. बारिश की वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया है. हथिया नक्षत्र के सक्रिय होने की वजह से बिहार और झारखंड सहित पूर्वी भारत के अधिकांश भागों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, बारिश और बॉलीवुड का खास कनेक्शन है. अगर बारिश में बॉलीवुड के गानों को नहीं सुना तो फिर मौसम का मजा फीका रह जाएगा. बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में है जिसमें एक्टर-एक्ट्रेस झमाझाम बारिश में रोमांस करते दिखते है. ऐसे कई गाने भी है जो बारिश में फिल्माया गया है. ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का सॉन्ग बारिश, बरसो रे मेघा-मेघा से लेकर टिप-टिप बरसा पानी ऐसे कई गाने है जिसे आप ऐसे सुहाने मौसम में सुन सकते है. चलिए आपको बताते है टॉप 5 सॉन्ग्स.
Baarish
फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का रोमांटिक गाना बारिश बरसात के दिनों के लिए बेस्ट है. इसमें अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे. गाने के बोल है-
चेहरे में तेरे
खुद को मैं ढूंढू
आंखों के दरमियां
तू अब है इस तरह
ख़्वाबों को भी जगह ना मिले
ये मौसम की बारिश
ये बारिश का पानी
ये पानी की बूंदें
तुझे ही तो ढूंढें
ये मिलने की ख्वाहिश
ये ख्वाहिश पुरानी
हो पूरी तुझी से मेरी ये कहानी…
दिल तो पागल है का कोई लड़की है गाना माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है. इसे दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने आवाज दी है. इसके बोल है-
चक धूम धूम चक धूम धूम
चक धूम धूम चक धूम धूम
घोड़े जैसी चाल हाथी जैसी दुम
ओ सावन राजा कहां से आए तुम
घोड़े जैसी चाल हाथी जैसी दुम
ओ सावन राजा कहां से आए तुम
चक धूम धूम चक धूम धूम…
फिल्म मंजिल का सदाबहार बारिश गीत रिमझिम गिरे सावन किशोर कुमार ने गाया था. इसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी ने अभिनय किया था. यह गाना आज भी लोगों को बारिश में सुनना काफी पसंद है. गाने के बोल है-
रिमझिम गिरे सावन
सुलग सुलग जाए मन
भीगे आज इस मौसम में
लगी कैसी ये अगन
रिमझिम गिरे सावन
सुलग सुलग जाए मन
भीगे आज इस मौसम में
लगी कैसी ये अगन
रिमझिम गिरे सावन
फिल्म मोहरा का सबसे पॉपुलर गाना टिप टिप बरसा पानी आज भी लोगों के प्लेलिस्ट में शामिल है. सॉन्ग रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है. गाने में रवीना और अक्षय की केमिस्ट्री देखते बनती है. गाने के बोल है-
टिप-टिप बरसा पानी
पानी ने आग लगाई
आग लगी दिल में तो
दिल को तेरी याद आई
तेरी याद आई तो
जल उठा मेरा भीगा बदन
अब तू ही बताओ साजन मैं क्या करूं..
https://www.youtube.com/watch?v=v9mEOeNsSYU
फिल्म नमक हलाल का गाना आज रपट जाए तो आज भी बारिश का फेवरेट सॉन्ग माना जाता है. गाना अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल पर फिल्माया गया था. गाने में दोनों के बीच की केमेस्ट्री की चर्चा आज भी होती है. गाने के बोल है-
आज रपट जायें तो हमें ना उठइयो
आज फिसल जायें तो हमें ना उठइयो
हमें जो उठइयो तो
हमें जो उठइयो तो ख़ुद भी रपट जइयो
हां ख़ुद भी फिसल जइयो
आज रपट आहा
आज रपट जायें तो हमें ना उठइयो
फिल्म गुरु का गाना बरसो रे मेघा-मेघा ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गाया है. ये गाना काफी पॉपुलर हुआ है. गाने के बोल है-
बरसो रे मेघा-मेघा
बरसो रे मेघा बरसो
मीठा है, कोसा है,
बारिश का बोसा है
कोसा है कोसा है
बारिश का बोसा है…
Pyaar Hua Ikrar Hua
फिल्म श्री 420 का प्यार हुआ एक और सुपरहिट गाना है जिसने बेजोड़ लोकप्रियता हासिल की। उस समय के दौरान लिखे गए सबसे रोमांटिक गीतों में से एक यह था. गाने के बोल है-
प्यार हुआ, इकरार हुआ है
प्यार से फिर क्यों डरता है दिल
कहता है दिल रस्ता मुश्किल
मालूम नहीं है कहां मंज़िल
कहो की अपनी प्रीत का गीत ना बदलेगा कभी
तुम भी कहो इस राह का मीत ना बदलेगा कभी
प्यार जो टूटा, साथ जो छुटा
चांद ना चमकेगा कभी…
https://www.youtube.com/watch?v=oXLzfldeDcM
Also Read: Prabhas संग सेल्फी खिंचवाने के बाद फीमेल फैन ने मारा उन्हें थप्पड़! शॉक्ड हो गए Salaar एक्टर, वायरल VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










