War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? कलेक्शन करेगा हैरान

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Aug 2025 2:18 PM

विज्ञापन

वॉर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कम हो गई है. दुनियाभर में फिल्म ने अबतक 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए आपको बताते हैं अब तक मूवी का कितना कलेक्शन हो गया है.

विज्ञापन

War 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई दर्ज की थी. अब इसकी स्पीड थोड़ी कम हो गई है. इसी बीच फिल्म का क्लैश रजनीकांत की कुली से हुआ, जिसने घरेलू कलेक्शन में बढ़त ले ली है. फिर भी अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित वॉर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए दमदार प्रदर्शन जारी रखा है. चलिए लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन आपको बताते हैं.

यहां देखें वॉर 2 ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का बिजनेस किया

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्डवाइड वॉर 2 ने रिलीज के 11वें दिन करीब 340.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 222 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. मूवी ने रेड 2, एम्पुरान, महावतार नरसिम्हा, सितारे जमीन पर जैसे फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. फिल्म की कमाई थोड़ी कम हो गई थी, लेकिन वीकेंड में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया.

डे वाइज वॉर 2 की कमाई

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 7- 5.59 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 8: 4.71 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 10: 6.2 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 11: 7.25 करोड़

वॉर 2 कुल कमाई- 222 करोड़

यह भी पढ़ें Coolie Worldwide Collection: हिट या फुस्स? ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड कमाई से किया हैरान, जानें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola