War 2 Trailer Review: तबाही मचाने आए ऋतिक रोशन-एनटीआर, वॉर 2 का धांसू ट्रेलर आउट, नेटिजन्स का जानें रिएक्शन

War 2 Trailer Review
War 2 Trailer Review: यशराज फिल्म्स की अपकमिंग जासूसी थ्रिलर ‘वॉर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया. अयान मुखर्जी की इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भारतीय जासूसों की भूमिका में हैं, जो एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं. वहीं कियारा आडवाणी भी अपने एक्सन सीक्वेंस से दर्शकों इम्प्रेस कर रही हैं.
War 2 Trailer Review: अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह है. मेकर्स की ओर से फाइनली मोस्ट अवेटेड ट्रेलर जारी कर दिया गया है. ऋतिक एक बार फिर मेजर कबीर धालीवाल के रूप में वापसी कर रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर एक खतरनाक एजेंट विक्रम की भूमिका निभा रहे हैं. एक्शन से भरपूर ट्रेलर में रोमांस, ड्रामा और जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है.
वॉर 2 का धमाकेदार ट्रेलर आउट
वॉर 2 के ट्रेलर की शुरुआत दोनों किरदारों के भारतीय सैनिकों और जासूसों के रूप में अपनी शपथ लेने से होती है. ऋतिक अपना नाम और पहचान छोड़कर घोस्ट बनने का वादा करते हैं, जबकि एनटीआर वो सब करने की कसम खाते हैं, जो दूसरे नहीं कर सकते. दोनों ‘भारत पहले’ मानते हैं, फिर भी, किसी अनजान वजह से, एक-दूसरे को बर्बाद करने पर तुले हैं.
कियारा जबदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दी
ट्रेलर में कियारा आडवाणी की झलकियां मिलती हैं, जो पहले ऋतिक के साथ रोमांस करती हैं और बाद में उनके साथ जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देती है. क्लिप में कबीर के हैंडलर आशुतोष राणा की एक झलक भी है, जो उन्हें चिढ़ते हुए नजर आते हैं. फिर वह कहते हैं: “वह एक सैनिक है. तुम भी एक सैनिक हो और यह युद्ध है!”
Hrithik and Jr NTR entry in the action packed trailer
— सौरभ मिश्र (@Saurabh89851634) July 25, 2025
How did you like the WAR-2 trailer?#WAR2TrailerEurophia #JrNTR #HritikRoshan pic.twitter.com/7jGPECRHbH
Arachakam Shot ❤️🔥❤️🔥❤️🔥
— Sai Mohan 'NTR' (@Sai_Mohan_999) July 25, 2025
6 Pack @tarak9999 🧨🐯🐯.#War2Trailer pic.twitter.com/WkVyo2MMIO
OH THEY LOOK INSANE TOGETHER
— ✨️ (@daalchaawal_) July 25, 2025
[#HrithikRoshan • #KiaraAdvani • #WAR2TrailerEurophia • #War2Trailer] pic.twitter.com/9OwMefBs55
एक्स पर वॉर के ट्रेलर को फैंस के ऐसे मिले रिएक्शन
ऋतिक रोशन के ट्रेलर को ट्विस्ट पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. एक्स पर एक यूजर ने लिखा, बाप रे बाप!! यह वाकई “साल का सबसे बेहतरीन ट्रेलर” है… @iHrithik और @tarak9999 के बेहतरीन एलिवेशन सीन सिनेमाघरों को रोमांचित और दीवाना बना देंगे.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”एक्शन से भरपूर ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर की एंट्री.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”दोनों ही सुपरस्टार तबाही मचा रहे हैं… यह एकदम ब्लॉकबस्टर ही जाएगी.”
यह भी पढ़ें- Tara Sutaria Dating Veer Pahariya: तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं इस समय…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










