Tara Sutaria Dating Veer Pahariya: तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इस समय इस बारे में बात नहीं कर पाऊंगी

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :26 Jul 2025 10:05 AM
विज्ञापन
Tara Sutaria Dating Veer Pahariya

Tara Sutaria Dating Veer Pahariya

Tara Sutaria Dating Veer Pahariya: तारा सुतारिया इन-दिनों रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया संग डेटिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. इंस्टाग्राम पर माइन लिखना, फिर एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट होने से लेकर रैंप वॉक करते हुए फ्लाइंग किस देने ने खूब चर्चा बटोरी. अब एक्ट्रेस ने स्काई फोर्स एक्टर को डेट करने पर बात की.

विज्ञापन

Tara Sutaria Dating Veer Pahariya: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया इन-दिनों चर्चा में बनी हुई है. जी हां एक्ट्रेस को हाल ही में एयरपोर्ट पर वीर पहाड़िया संग स्पॉट किया गया था. दोनों से दोनों की डेटिंग रूमर्स को हवा मिली. अब इंडिया कॉउचर वीक 2025 में अभिनेत्री ने रैंप वॉक करते हुए वीर को फ्लाइंग किस दिया. जिसके बाद नेटिजन्स कहने लगे कि स्टार्स ने अपने रिश्ते को फाइनली ऑफशियल कर दिया है. अब तारा ने स्काई फोर्स अभिनेता वीर पहरिया के साथ चल रही डेटिंग अफवाहों पर फाइनली चुप्पी तोड़ी है.

वीर पहाड़िया को डेट करने पर क्या बोली तारा सुतारिया

तारा सुतारिया ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, “यह बहुत ही प्यारा लगता है, जब आपको लोग ऑनलाइन देख और पढ़ रहे होते हैं.” हालांकि, जब उनसे वीर पहरिया के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने न तो अपने रिलेशनशिप को स्वीकार किया, न ही इससे इनकार किया. एक्ट्रेस ने बस कहा, “मुझे माफ करना, मैं इस समय इस बारे में बात नहीं कर पाऊंगी.”

वीर को तारा ने कहा था माइन

वीर और तारा का रोमांटिक पल तब वायरल हुआ, जब तारा ने एपी ढिल्लन के साथ अपने म्यूजिक वीडियो ‘थोड़ी सी दारू’ की तस्वीरें शेयर कीं, जिसपर वीर ने लाल दिल और स्टार इमोजी के साथ कमेंट किया. एक्ट्रेस ने भी रेड हार्ट और बुरी नजर वाली इमोजी के साथ लिखा, ‘माइन’. फैन्स ने तुरंत मान लिया कि स्टार्स ने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है. तारा इससे पहले अदार जैन को डेट कर रही थी, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया. वहीं वीर को लेकर अफवाह थी कि वह सारा अली खान को डेट कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोले- अभीरा से शादी…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola