War 2 को लेकर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हर फिल्म तनाव और संघर्ष से नहीं गुजरती

Updated:
विज्ञापन
Hrithik Roshan on War 2

ऋतिक रोशन ने वॉर 2 को लेकर कही बात. फोटो- इंस्टाग्राम

War 2 में कबीर के किरदार पर ऋतिक रोशन ने चुप्पी तोड़ी. इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर कहा कि किरदार निभाना आसान था और उनका अनुभव खास रहा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर फिल्म तनाव और संघर्ष से नहीं गुजरती.

विज्ञापन

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत वॉर 2 इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी. हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और यह उम्मीद के मुताबिक बड़ा प्रदर्शन नहीं कर पाई. यह 2019 की सुपरहिट वॉर का सीक्वल थी, जिसमें ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी ने तहलका मचाया था.

अब रिलीज के कुछ हफ्तों बाद ऋतिक रोशन ने पहली बार फिल्म और अपने किरदार कबीर पर खुलकर बात की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और फिल्म को लेकर एक इमोशनल पोस्ट लिखा. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

ऋतिक रोशन ने फिल्म को लेकर क्या कहा?

ऋतिक ने लिखा, “कबीर का किरदार निभाना बेहद खास रहा. क्योंकि मैं उन्हें पहले से जानता था. उनका किरदार निभाना आसान भी था. यह एक ऐसी फिल्म थी जो मैं सहजता से कर सकता था. जैसे कई और करते हैं, वैसे ही मैंने भी अपना काम किया और घर लौट आया. निर्देशक अयान मुखर्जी ने हर कदम पर मेरा साथ दिया. सेट पर उनका जोश और काम के प्रति समर्पण देखने लायक था. सब कुछ एकदम सही था. हर फिल्म तनाव और संघर्ष से नहीं गुजरती. कभी-कभी यह बस एक अनुभव होता है और इस बार वैसा ही हुआ.”

वॉर 2 की कहानी और कास्ट

वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आए.

कहानी रॉ एजेंट कबीर (ऋतिक रोशन) पर केंद्रित है, जो खतरनाक काली कार्टेल को खत्म करने निकलते हैं. इस मिशन में वह अपने ही मेंटर की हत्या कर बैठते हैं, जिससे उनके सामने कई चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं.

बॉक्स ऑफिस रिस्पॉन्स

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 350 करोड़ रुपये का कारोबार किया. हालांकि, यह पहली किस्त जितना बड़ा हिट नहीं बन सकी, लेकिन स्पाईवर्स यूनिवर्स के लिए यह एक अहम फिल्म साबित हुई.

यह भी पढ़े: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: वरुण-जान्हवी की फैमिली एंटरटेनर वर्ल्डवाइड पास या फेल? कमाई से मिला हिसाब

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola